{"_id":"6ae7266e65d9102d040ca17d","slug":"video-firing-in-amritsar-over-a-land-dispute-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: जमीनी विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल
अमृतसर देहाती के थाना ब्यास के अंतर्गत गांव गाजीवाल में जमीन विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। खेत में ट्रैक्टर से जमीन जोत रहे दो लोगों पर गोलियां चलाई गईं। इसमें मनजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में हिस्ट्रीशीटर युद्धवीर उर्फ योद्धा, उसकी पत्नी जसकिरन कौर और 16 वर्षीय बेटे अभिनूर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार अवैध हथियार और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एसएसपी अमृतसर देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि वारदात दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। मनजीत सिंह और दविंदर सिंह खेत में ट्रैक्टर से जमीन जोत रहे थे। इसी दौरान उनका रिश्तेदार युद्धवीर उर्फ योद्धा अपनी पत्नी और बेटे के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत होने से पहले ही आरोपियों ने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
गोली लगने से मनजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वहीं, लंगड़वाल निवासी दविंदर सिंह पुत्र वसन सिंह भी गोली लगने से घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।