{"_id":"6ae77286fd2843860c0f2c4d","slug":"up-akhilesh-yadav-raises-questions-where-did-cm-yogi-get-the-figure-of-1-27-crore-votes-being-deleted-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव ने उठाए सवाल- सीएम योगी को कहां से मिला 1.27 करोड़ वोट कटने का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव ने उठाए सवाल- सीएम योगी को कहां से मिला 1.27 करोड़ वोट कटने का आंकड़ा
Sun, 01 Nov 2026 10:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:40 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आयोग के साथ मिलकर धांधली कर रही है। देश की जनता के साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधान परिषद का चुनाव हारने के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री भी स्वीकार कर रहे हैं कि एसआईआर में वोट कट गए हैं। वह कह रहे हैं कि हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट कम हो गए। मुख्यमंत्री को यह आंकड़ा कहां से मिला। यही नहीं सीएम कह रहे हैं कि लाभार्थी लोगों के वोट कम हो गए।
विज्ञापन
अखिलेश ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार नाइंसाफी की सारी सीमाएं लांघ गई हैं। भाजपा के अन्याय, अत्याचार और बेईमानी के खिलाफ जनता खड़ी हो रही है। वाराणसी में विधान परिषद के चुनाव में भाजपा की डबल हार हुई है। डबल इंजन की बात करने वाले वाराणसी में डबल जीरो हो गए। भाजपा ने एक बार की हार को नहीं स्वीकार किया, धांधली करने के लिए चुनाव आयोग से मिलकर दोबारा मतगणना कराई, उसमें भी भाजपा की हार हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर मतदाता सूची में धांधली कर रही है। देश की जनता के साथ धोखा कर रही है। अखिलेश ने कहा कि जिनके वोट कटे हैं, उन सभी से मेरी अपील है कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के आंदोलन में शामिल हों, यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त और जुमलों के खिलाफ है।
विज्ञापन