{"_id":"6ae1ca46fb1d6c68e5097999","slug":"video-ghumarwin-hospital-lift-biochemistry-analyzer-ost-centre-inaugurated-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: घुमारवीं अस्पताल में 40 लाख की लागत से बनी लिफ्ट शुरू, आधुनिक जांच मशीन और ओएसटी केंद्र का भी शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: घुमारवीं अस्पताल में 40 लाख की लागत से बनी लिफ्ट शुरू, आधुनिक जांच मशीन और ओएसटी केंद्र का भी शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:41 PM IST
Link Copied
नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में नई सुविधाएं शुरू की गई हैं। मंगलवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने करीब 40 लाख रुपये की लागत से स्थापित लिफ्ट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन और ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) केंद्र का भी शुभारंभ किया गया।
मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन से किडनी, लिवर, हृदय सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच करने में सुविधा मिलेगी। आधुनिक प्रयोगशाला उपकरणों की उपलब्धता से प्रतिदिन करीब 1,400 से 1,500 जांचें करने और मरीजों को समय पर रिपोर्ट उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में थायराइड, विटामिन बी-12 और विटामिन डी-3 सहित कई अन्य जांच सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इन जांचों की दरें कम रखी गई हैं। इसके अलावा पात्र बीपीएल परिवारों को कुछ जांचें निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल सकेगी।
अस्पताल में लिफ्ट शुरू होने से बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे उन मरीजों को विशेष सुविधा मिलेगी, जिन्हें सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है।
राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान विकसित कर रही है। इसका उद्देश्य लोगों को अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है।
घुमारवीं अस्पताल में शुरू की गई नई सुविधाओं से मरीजों को जांच, रिपोर्ट और अस्पताल के भीतर आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।