फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   baba bageshwar dhirendra shastri karwa chauth khasam pujan diwas

बाबा बागेश्वर: धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमने तो करवा चौथ का नया नाम 'खसम पूजन दिवस' रख लिया, बाबा ने दी ये सीख

Wed, 28 Oct 2026 03:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 03:29 PM IST
सार

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवपुरी के करेरा में श्रीराम कथा के दौरान करवा चौथ को मजाकिया अंदाज में ‘खसम पूजन दिवस’ कहा। उन्होंने व्रत के साथ पूरे साल पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और सम्मान बनाए रखने की सीख दी। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

विज्ञापन
baba bageshwar dhirendra shastri karwa chauth khasam pujan diwas
बागेश्वर बाबा ने करवा चौथ पर दिया बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा नगर में इन दिनों बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात दिवसीय श्रीराम कथा चल रही है। 24 से 30 अक्टूबर तक चलने वाली इस कथा के दौरान 26 अक्टूबर को 'सीधी बात' सेशन में एक समर्थक ने करवा चौथ के व्रत को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर बाबा का मजेदार और तंजिया अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट
विज्ञापन


कथा के दौरान एक भक्त ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया कि उसकी नई-नई शादी हुई है, तो क्या इस बार उसकी पत्नी करवा चौथ का व्रत रख सकती है या नहीं? इस पर ठहाके लगाते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमने तो करवा चौथ का नया नाम 'खसम पूजन दिवस' रख लिया है। उन्होंने आगे कहा कि व्रत रखना चाहिए, पाश्चात्य संस्कृति के इस दौर में शास्त्रों में भले ही इसका बहुत कड़ा विधान न मिलता हो, लेकिन एक संकल्प जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा ने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि सिर्फ एक दिन व्रत रखकर बाकी के 364 दिन पतियों को यह ताने नहीं मारने चाहिए कि "कहां से मिल गए, कौन से मुहूर्त में शादी हुई थी, इससे अच्छा तो हम ऐसे ही मर जाते"। उन्होंने संदेश दिया कि जिस शिद्दत और साधना के साथ पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ के दिन प्रार्थना की जाती है, वैसी ही भावना बाकी के पूरे साल भी बनी रहनी चाहिए, तभी करवा चौथ का व्रत सार्थक और सफल है।

बहरहाल, करवा चौथ और पति-पत्नी के रिश्ते पर दिया गया बाबा बागेश्वर का यह अनोखा और हास्य से भरपूर बयान इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed