{"_id":"6ad9d626828760cc9a0be0ef","slug":"video-long-queues-of-farmers-in-gohana-for-dap-fertilizer-10-bags-provided-per-aadhaar-card-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना में डीएपी खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें, एक आधार कार्ड पर मिले 10 बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में डीएपी खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें, एक आधार कार्ड पर मिले 10 बैग
गोहाना। डीएपी खाद के लिए वीरवार को नई अनाज मंडी में स्थित खाद वितरण केंद्र पर किसानों की लंबी कतार लगी। किसान सरसों और गेहूं की अगेती की बिजाई के लिए खाद की खरीद कर रहे हैं। वीरवार को अनाज मंडी में डीएपी खाद के 3000 बैग पहुंचे थे। किसने की संख्या अधिक होने के चलते हंगामा शुरू हो गया। किसानों के हंगामे के बाद अधिकारियों ने किसान के एक आधार कार्ड पर खाद के दस बैग उपलब्ध करवाए।
धान, कपास और बाजरा की कटाई के बाद किसान सरसों और गेहूं की फसल की बिजाई की प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। बिजाई के के लिए किसानों को डीएपी खाद की जरूरत रहती है। किसान खाद संबंधी जरूरत को पूरा करने के लिए वीरवार सुबह करीब सात बजे से ही नई अनाज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। किसान सतबीर, राजबीर, कृष्ण, संदीप का कहना है कि खाद लेने के लिए अधिक किसान पहुंचे हुए थे। अधिक किसान होने के चलते लंबी कतार लग गई। खाद का स्टॉक कम होने के चलते सभी किसानों को जरूरत के अनुसार खाद नहीं मिला। खाद्य को लेकर कृषि विभाग से एसडीओ राजेंद्र मेहरा का कहना है कि किसान भी अपनी जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें। क्षेत्र के किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।