Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Ensure the prompt lifting of farmers' produce; the government will procure every single grain from the farmers: Shyam Singh Rana
{"_id":"6ad9d5f80ed94d80400ee83a","slug":"video-ensure-the-prompt-lifting-of-farmers-produce-the-government-will-procure-every-single-grain-from-the-farmers-shyam-singh-rana-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों की उपज की जल्द कराएं लिफ्टिंग, सरकार खरीदेगी किसानों का एक-एक दाना : श्याम सिंह राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की उपज की जल्द कराएं लिफ्टिंग, सरकार खरीदेगी किसानों का एक-एक दाना : श्याम सिंह राणा
गोहाना। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने वीरवार को धान खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गोहाना अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडियों में खरीद, उठान सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंडियों में पहुंचे किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाए। धान खरीद कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रखी जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मंडियों में खरीदी गई धान की फसल की लिफ्टिंग जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि मंडियों में उपज का अनावश्यक जमाव न हो और किसानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि अगर खेत मे वास्तविक फसल उत्पादन पोर्टल पर दर्ज मात्रा से अधिक है, तो किसान परेशान न हों। वे संबंधित अनाज मंडी में सचिव से संपर्क कर अपनी समस्या को बता सकते है। जांच के बाद नियमों के हिसाब से समाधान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।