Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Food, Civil Supplies Minister Rajesh Nagar heard grievances at the Panchayat Bhawan in Bhiwani and resolved them on the spot.
{"_id":"6ae1c8e0778092d2e20bd2d0","slug":"video-food-civil-supplies-minister-rajesh-nagar-heard-grievances-at-the-panchayat-bhawan-in-bhiwani-and-resolved-them-on-the-spot-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के पंचायत भवन में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने सुने परिवाद, मौके पर किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के पंचायत भवन में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने सुने परिवाद, मौके पर किया निपटारा
स्थानीय पंचायत भवन में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने परिवादों की सुनवाई की। इस दौरान कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 परिवाद रखे। जिनमें से 3 परिवाद पुराने लंबित और 10 नए परिवाद शामिल रहे। मंत्री राजेश नागर ने पुराने परिवादों में अधिकारियों को निर्देश के बावजूद ढिलाई पर नाराजगी जताई।
वहीं, नए परिवादों में सात से अधिक का मौके पर निदान किया। परिवादों की सुनवाई के दौरान मंत्री राजेश नागर ने कहा कि अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निदान कराना चाहिए। सिर्फ वे मामले ही कष्ट निवारण समिति में आने चाहिए जिन पर प्रशासन निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। इस दौरान उपायुक्त साहिल गुप्ता व पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। परिवादों में मंत्री के सामने लोगों ने अपनी समस्याएं रखी और समाधान की गुहार लगाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।