Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
awan on Dussehra duty found drunk, snatched Bajrang Dal bike key, abused team, crowd protested,
{"_id":"6ad452ff89010a935c08485f","slug":"awan-on-dussehra-duty-found-drunk-snatched-bajrang-dal-bike-key-abused-team-crowd-protested-korba-news-c-1-1-noi1487-4846429-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा में ड्यूटी पर तैनात सीएएफ जवान नशे में मिला: बजरंग दल से गाली-गलौज का आरोप, विभाग को भेजा जाएगा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में ड्यूटी पर तैनात सीएएफ जवान नशे में मिला: बजरंग दल से गाली-गलौज का आरोप, विभाग को भेजा जाएगा पत्र
कोरबा जिले के सुभाष चौक स्थित दशहरा मैदान पर ड्यूटी में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान नशे की हालत में मिला। जवान पर बजरंग दल की टीम के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी।
बजरंग दल का आरोप है कि उनकी टीम द्वारा कोरबा के सभी दुर्गा पंडालों का भ्रमण किया जा रहा था। उसी समय फेस-1 के पास ड्यूटी पर तैनात CAF जवान पवन कुमार, बैच नंबर-8 ने टीम के सदस्यों को रोक दिया और उनकी गाड़ी से चाबी निकाल ली।
नजदीक जाने पर पता चला कि जवान ने अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किया हुआ है। बातचीत के दौरान जवान ने बजरंग दल की टीम को और दल को गाली दी और गंदे शब्दों का प्रयोग किया। इसके बाद बजरंग दल की टीम द्वारा उसे पकड़कर नजदीकी थाना ले जाया गया और कार्रवाई की मांग की गई।
बताया जा रहा है कि चौक पर इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने जवान का मुलाहिजा कराया, जिसमें उसे नशे की हालत में पाया गया। इसके बाद जवान को सिविल लाइन थाना ले जाया गया, जहां आगे की कार्रवाई की गई और मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।
मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि जवान का मुलाहिजा कराया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संबंधित विभाग को लेटर जारी किया जाएगा और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि दुर्गा उत्सव और त्योहारी सीजन को देखते हुए कोरबा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग विभागों से जवानों की मांग की थी, जिसके तहत छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों की ड्यूटी दशहरा मैदान और पंडालों में लगाई गई थी। त्योहार में सुरक्षा के लिए तैनात जवान का ही नशे में मिलना पुलिस विभाग के लिए सवाल खड़े कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।