फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Six Arrested in Araria for Alleged Cyber Fraud Using Aadhaar and Fingerprint Devices

आधार और फिंगरप्रिंट से साइबर ठगी का खेल: अररिया में छापेमारी, 6 गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप समेत सामान बरामद

Tue, 22 Sep 2026 10:32 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 10:32 PM IST
Six Arrested in Araria for Alleged Cyber Fraud Using Aadhaar and Fingerprint Devices
साइबर अपराध के खिलाफ अररिया पुलिस को बड़ी सफलता मिलने का दावा किया गया है। महलगांव थाना पुलिस ने कुर्सेल गांव में छापेमारी कर आधार कार्ड नंबर और फिंगरप्रिंट स्कैनर के जरिए कथित रूप से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, लैपटॉप, चार फिंगरप्रिंट स्कैनर, कार और इंटरनेट से जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को गश्ती एवं आसूचना संकलन के दौरान सूचना मिली कि महलगांव थाना क्षेत्र के कुर्सेल गांव स्थित वार्ड संख्या सात में मो. राशिद के घर पर कुछ लोगों द्वारा संगठित रूप से साइबर ठगी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उक्त ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान छह लोगों को कथित रूप से साइबर गतिविधियां संचालित करते पकड़ा गया। मौके से 12 मोबाइल फोन, एक HP लैपटॉप, चार फिंगरप्रिंट स्कैनर डिवाइस, एक मारुति अर्टिगा कार संख्या BR-38AR-8108, जियो वाई-फाई राउटर तथा छह डेटा केबल बरामद किए गए।

आधार और फिंगरप्रिंट के दुरुपयोग का आरोप
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर आम लोगों के आधार कार्ड नंबर और फिंगरप्रिंट का दुरुपयोग कर उनके बैंक खातों से रकम दूसरे खातों में स्थानांतरित करने की बात स्वीकार की। पुलिस जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच कर कथित साइबर नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन का पता लगा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. राशिद (22), कुर्बान आलम (38), मो. मनजर (30), मो. राबरेरा (29), राजा कुमार (22) और हुसैन राजा (19) के रूप में हुई है। इनमें पांच अररिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं, जबकि राजा कुमार छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का रहने वाला बताया गया है।

मोबाइल और लैपटॉप से खुलेगा नेटवर्क
पुलिस बरामद मोबाइल फोन, लैपटॉप और फिंगरप्रिंट डिवाइस से डिजिटल डेटा, बैंक खातों, लेन-देन और संपर्कों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह का नेटवर्क किन-किन स्थानों तक फैला था और कथित साइबर ठगी से कितने लोग प्रभावित हुए हैं।

मामले में महलगांव थाना कांड संख्या 183/2026, दिनांक 21 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने BNS की धारा 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 112 एवं 3(5) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(C) और 66(D) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पठानकोट में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

VIDEO: छेड़खानी और हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरीं किशोरियां, बोलीं- अब चुप नहीं रहेंगी

22 Sep 2026

VIDEO: रातों-रात गायब हुईं दुकानें, जेसीबी से हटवाने का आरोप

22 Sep 2026

VIDEO: धान की फसल पर रोगों का हमला, किसान परेशान

22 Sep 2026

VIDEO: बरियावन कांड में अकबरपुर इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मी व लेखपाल निलंबित

22 Sep 2026
विज्ञापन

कुल्लू: विदित चौधरी बोले- बूथ स्तर पर मजबूत होगा कांग्रेस संगठन

22 Sep 2026

धर्मशाला के गणेश महोत्सव में डोनी राणा और अभिषेक सोनी ने बांधा समां, भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

22 Sep 2026
विज्ञापन

पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग मामला, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों समेत छह आरोपी गिरफ्तार

मनाली: सोलंगनाला में 9 से 12 अक्तूबर तक पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप, करतब दिखाएगी महिला पायलट

22 Sep 2026

ये हाईवे है, तालाब नहीं: बदायूं के उझानी में जलभराव से सड़क बदहाल, एक लेन पर आवागमन बंद; देखें वीडियो

22 Sep 2026

कानपुर: सर्वोदय नगर में कैटरिंग कारीगर की खुदकुशी, दुखी परिजनों से पुलिस ने की पूछताछ

22 Sep 2026

कानपुर: चेन फैक्टरी चौराहे पर पीडब्लूडी की लापरवाही, 300 मीटर सड़क पर गड्ढों का जाल

22 Sep 2026

उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बनी जंग का मैदान

22 Sep 2026

जालंधर: जिमखाना क्लब में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गुरुबाणी गायन में डांस का वीडियो वायरल, सिख संगठनों में रोष

22 Sep 2026

फरीदाबाद: अतिक्रमण पर चला निगम का हथौड़ा, 5 मंजिला बिल्डिंग पर हुई कार्रवाई; भारी पुलिस बल तैनात

22 Sep 2026

अलीगढ़ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा

22 Sep 2026

दादर खुर्द के भू-विस्थापितों का रोजगार में पक्षपात का आरोप: पार्षद के बयान पर आपत्ति,खदान बंद कराने की चेतावनी

22 Sep 2026

अलीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस कर्मी से बदसलूकी, एसपी सिटी ने दी जानकारी

22 Sep 2026

थराली की बदहाल स्थिति पर कांग्रेसियों का धरना

22 Sep 2026

नालागढ़ कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों ने साझा किए जीवन के अनुभव, जागरूकता शिविर में युवाओं ने भी लिया हिस्सा

22 Sep 2026

पौड़ी में दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रदर्शन

22 Sep 2026

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर बवाल

22 Sep 2026

वीडियो: ज्वालामुखी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, बैग और पानी की बोतल ले जाने पर रोक

22 Sep 2026

फतेहाबाद में धूमधाम से गणेश मूर्ति का विसर्जन

22 Sep 2026

फतेहाबाद में 31 किलो 254 ग्राम गांजा के साथ महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

22 Sep 2026

कानपुर: रेव मोती के सामने सर्वोदय नगर में कैटरिंग कारीगर ने फंदा लगा कर दी जान

22 Sep 2026

शाहजहांपुर: खमरिया में 9.23 करोड़ से बनेगा ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम, युवाओं को मिलेगी खेल सुविधा

22 Sep 2026

शाहजहांपुर: 235.61 लाख रुपये की लागत से संवर रहा राजकीय इंटर कॉलेज, डीएम ने परखी गुणवत्ता

22 Sep 2026

Punjab Census 2027: 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, जानें पूरी टाइमलाइन

सिरमौर: 80 हजार किराये के भवन में बीडीओ कार्यालय पर भाजपा ने उठाए सवाल

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed