फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tomato and chilli sauce factory sealed in rohtas due to adulteration bihar news

बिहार: सॉस फैक्ट्री में छापा, खतरनाक केमिकल और गंदगी देख अफसर हैरान; प्रशासन ने किया सील

Tue, 22 Sep 2026 10:44 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 10:44 PM IST
सार

रोहतास के डेहरी ऑन सोन में प्रशासन ने लायन सवेरा सॉस फैक्ट्री पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। जांच के लिए सॉस के नमूने लिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, फैक्ट्री में गंदगी और कथित खतरनाक केमिकल मिले, जबकि लाइसेंस में चिली सॉस बनाने की अनुमति नहीं थी।
 

विज्ञापन
tomato and chilli sauce factory sealed in rohtas due to adulteration bihar news
जांच करते अधिकारी

विस्तार

रोहतास जिले से मंगलवार को खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ के आरोप में डेहरी ऑन सोन स्थित लायन सवेरा नामक टोमैटो एवं चिली सॉस फैक्ट्री को प्रशासन ने फिलहाल सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान सॉस के कई नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

विज्ञापन


एसडीएम के नेतृत्व में फैक्ट्री में छापेमारी
डेहरी आन सोन नगर थाना क्षेत्र के एनिकट टॉल बांस के समीप स्थित लायन सवेरा फैक्ट्री में एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को छापेमारी की गई। प्रशासन के अनुसार, सॉस निर्माण में कथित तौर पर कई खतरनाक केमिकल और अन्य गलत सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। फैक्ट्री परिसर में काफी गंदगी और कीड़े-मकोड़े भी पाए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुलिस लाइन के बगल में युवक की बेरहमी से हत्या, मोबाइल लूट का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस में अनुमति नहीं, फिर भी बन रहा था चिली सॉस
एसडीएम निलेश कुमार के अनुसार, फैक्ट्री संचालक द्वारा दिखाए गए लाइसेंस में चिली सॉस निर्माण की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद फैक्ट्री में चिली सॉस का निर्माण किया जा रहा था। इसके अलावा टोमैटो और चिली सॉस के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बोतलें भी गंदी और पुरानी पाई गईं।

यह भी पढ़ें: बिहार: जमुई कांड पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त, बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, बख्शे नहीं जाएंगे

नमूने जांच के लिए भेजे, सामग्री कराई गई नष्ट
कार्रवाई के दौरान जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सॉस के नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रशासन ने बरामद अन्य सामग्रियों को नष्ट करा दिया है। एसडीएम निलेश कुमार ने बताया कि खतरनाक केमिकल के इस्तेमाल और परिसर में गंदगी मिलने के कारण फैक्ट्री को सील किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed