फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Azamgarh Woman and two children killed being struck train identities all remains found scattered scene

आजमगढ़: दो बच्चों के साथ ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, तीनों की शिनाख्त नहीं; इधर-उधर बिखरे अवशेष

Wed, 28 Oct 2026 02:35 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 28 Oct 2026 02:35 PM IST
सार

सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ताप्ती गंगा ट्रेन की चपेट में आने से महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र चार से पांच साल बताई जा रही है। तीनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Azamgarh Woman and two children killed being struck train identities all remains found scattered scene
स्थानीय लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ में रानी की सराय थाना क्षेत्र के सराय रानी रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर ताप्ती गंगा ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। देर तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ताप्ती गंगा ट्रेन के गुजरने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में एक महिला और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। दोनों बच्चों की उम्र करीब चार से पांच साल बताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जुट गई। तीनों शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होने के कारण उनकी पहचान करने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

माैके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर रानी की सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू किए। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि महिला और दोनों बच्चों की पहचान हो सके। हालांकि, देर तक उनकी पहचान से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।

रानी की सराय थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती तीनों मृतकों की पहचान करना है। पहचान होने के बाद उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस का कहना है कि जांच और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed