वाराणसी में एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को आसमान में विमानों के गड़गड़ाहट के साथ शो शुरू हुआ। नमो घाट से लेकर अस्सी घाट और अन्य घाटों पर भारी संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए पहुंचे। विमानों की कलाबाजी देख लोगों ने जमकर हूटिंग की। काशीवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कड़ी धूप के बीच लाखों की संख्या में लोग एयर शो देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। नमो घाट पर भारतीय रेलवे के अधिकारियों व उनके परिजनों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं मीडियोकर्मियों व अन्य लोगों के लिए भी अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। एयर शो देखने के लिए एनसीसी केडेट्स भी पहुंचे हैं। तस्वीरों में देखें- अपडेट
तस्वीरें: काशी के आसमान में भव्य एयर शो, राफेल-सुखोई की दिखी कलाबाजी, दर्शकों में दिखा गजब का उत्साह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:06 PM IST
सार
वाराणसी में एयर शो के दूसरे दिन यानी शनिवार की सुबह से नमो घाट से लेकर राजघाट और अस्सी घाट तक दर्शक पहुंचने लगे। इस दौरान धूप से बचने के लिए लोग हाथों में छाता और सिर पर टोपी लगाए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन