फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A fire broke out in Noida's Sector 125; firefighters have reached the scene

नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर दुकानों में फटे कई एलपीजी सिलिंडर, दमकलकर्मी मौके पर

Sat, 24 Oct 2026 02:05 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 24 Oct 2026 02:05 PM IST
सार

घटनास्थल पर दमकलकर्मी की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सिलिंडर में विस्फोट के कारण हुए इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल है। 

विज्ञापन
A fire broke out in Noida's Sector 125; firefighters have reached the scene
सिलिंडर फटने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर दुकानों में शनिवार को 4 से 5 एलपीजी सिलिंडरों में विस्फोट होने की सूचना मिली है। इस घटना के कारण कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं और मौके पर हड़कंप मच गया। हादसा इतना भयानक था कि एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। जिससे स्थानीय लोगों और छात्रों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दमकलकर्मी की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। सिलिंडरों में विस्फोट के कारण हुए इस हादसे से अफरा-तफरी का माहौल है। धमाके के बाद आग लगने से आसमान में काल धुएं के काले गुबार छा गया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के बाहर कई दुकानें हैं, वहां सिलिंडर फटने से आग लगी है। पहले एक दुकान में सिलिंडर फटने से आग लगी। फिर चार अन्य दुकानों में आग फैल गई। अन्य दुकानों में भी सिलिंडर फटने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed