फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Board model papers released; students can now assess their preparation.

Shamli News: यूपी बोर्ड के मॉडल पेपर हुए जारी, अब विद्यार्थी परखें अपनी तैयारी

Sun, 11 Oct 2026 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
UP Board model papers released; students can now assess their preparation.
शामली। यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी इन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें अपनी तैयारी का आकलन करने और प्रश्नों के स्वरूप को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक ने बताया कि विद्यार्थियों को मॉडल पेपर निर्धारित समय में हल करने चाहिए। इससे वे अपनी गलतियों को पहचानकर कठिन सवालों का दोबारा अभ्यास कर सकेंगे। यह समय प्रबंधन में सुधार करेगा और परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। विद्यालयों की सुविधाओं और भौतिक सत्यापन के आधार पर अनंतिम सूची तैयार की जा रही है। यह सूची 21 सितंबर को जिला केंद्र निर्धारण समितियों के सामने सार्वजनिक समीक्षा के लिए रखी जाएगी। परीक्षा केंद्र बनने के अयोग्य विद्यालयों की सूची 23 सितंबर को परिषद की वेबसाइट पर प्रदर्शित होगी। केंद्र निर्धारण से संबंधित आपत्तियां 28 सितंबर तक ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

-परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 29 अक्तूबर को
डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल ने बताया कि 17 अक्तूबर को स्वीकृत परीक्षा केंद्रों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। विद्यार्थियों के केंद्र आवंटन की जानकारी भी इसी दिन मिलेगी। निर्धारित क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों के आवंटन पर 22 अक्तूबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद परिषद 29 अक्तूबर को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मॉडल पेपर से अभ्यास के लाभ
मॉडल पेपर विद्यार्थियों को प्रश्नों के स्वरूप को समझने में सहायता करते हैं। इससे उन्हें कमजोर विषयों और टॉपिक की पहचान करने में मदद मिलती है। निर्धारित समय में इन्हें हल करने से समय प्रबंधन बेहतर होता है। यह अभ्यास परीक्षा की तैयारी को और अधिक मजबूत बनाता है। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारी के लिए भी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed