फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No clue yet about those who tried to derail the train.

Shamli News: ट्रेन पलटाने की कोशिश करने वालों का अब तक नहीं लगा सुराग

Sun, 11 Oct 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
No clue yet about those who tried to derail the train.
शामली। शामली और बलवा के बीच पैसेंजर ट्रेन पलटाने की कोशिश के मामले में एक साल चार महीने बाद भी कोई खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

यह घटना 31 मई 2025 की रात दिल्ली से शामली आ रही पैसेंजर ट्रेन के साथ हुई थी। हमलावरों ने रेलवे लाइन पर करीब 20 फीट लंबा लोहे का पाइप, सीमेंट का बड़ा पाइप और पत्थर रख दिए थे। लोको पायलट ने समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्टेशन मास्टर आशीष सैनी ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 17 जून 2025 को पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानकारी दी थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

एक साल चार महीने बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने और घटना का पर्दाफाश करने में विफल रही है। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया है कि टीमें अभी भी लगी हुई हैं। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed