फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: CM Yogi Adityanath said in Meerut - Bajrangi devotees will answer to Babar's followers, they hate Ram.

यूपी: मेरठ में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- बाबर के अनुयायियों को बजरंगी के भक्त देंगे जवाब, राम से इन्हें बैर

Tue, 22 Sep 2026 12:03 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 22 Sep 2026 12:03 AM IST
सार

Meerut News: सुभारती यूनिवर्सिटी में भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath said in Meerut - Bajrangi devotees will answer to Babar's followers, they hate Ram.
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपको तय करना है कि बाबर के अनुयायियों को जवाब कैसे देना है। उन्हें जवाब केवल बजरंगी के भक्त दे सकते हैं। भगवान राम से तो इन्हें बैर है। भगवान राम का नाम लेने से इनको इतनी ही चिढ़ होती है, जितनी बाबर को होती थी। इसलिए शक्ति केंद्र को मजबूत व सशक्त करें। योगी ने कहा कि कोउ नृप होइ हमें का हानी... के भाव से सरकार चुनने की जरूरत है।
विज्ञापन

 

UP: CM Yogi Adityanath said in Meerut - Bajrangi devotees will answer to Babar's followers, they hate Ram.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की व्यवस्था में शक्ति केंद्र संयोजक के पास संगठन और चुनाव की पूरी ताकत निहित है। देश की राजनीति में परिवारवाद और जातिवाद की बीमारी रही है। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों के लिए सत्ता शोषण, परिवारवाद व जातिवाद को बढ़ाने का माध्यम बन गई थी। इसी सोच के चलते राजनीति में यह भाव पैदा हुआ कि सत्ता में आने का मतलब अपने हितों को साधना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दल से बढ़कर देश होना चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने राजनीति की दिशा बदलने का काम किया है। भाजपा की सोच है कि सवाल यह नहीं होना चाहिए कि मुझे क्या मिलेगा, बल्कि यह होना चाहिए कि मैं अपने देश के लिए क्या कर रहा हूं। व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश होना चाहिए। भाजपा का विचार है कि व्यक्ति का सब कुछ देश के लिए होना चाहिए।
 
विज्ञापन

विकास से हो रही यूपी की पहचान
उन्होंने कहा कि यूपी की पहचान अब एक्सप्रेसवे, नमो भारत, मेडिकल कॉलेज, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट, औद्योगिक विकास से हो रही है। मेरठ की रेवड़ी, हापुड़ के पापड़, मुजफ्फरनगर के गुड़ की ब्रांडिंग से रोजगार और कारोबार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार में हुए विकास कार्यों को याद रखना चाहिए और भावी पीढ़ी को बताएं कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में क्या बदलाव आए। नमो भारत ने सफर को आसान बना दिया है। 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ।
 

सुरक्षित माहौल में यात्रा कर रहे श्रद्धालु
मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी के विकास व ब्रज क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व के साथ आगे बढ़ रहा है। पहले जिन आयोजनों व धार्मिक यात्रा को लेकर समस्या खड़ी होती थीं, अब श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में यात्रा कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब ऐसी यात्रा को रोकने की स्थिति नहीं है। उत्तर प्रदेश को अब बीमारू राज्य कहने की स्थिति नहीं है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के विस्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि हो रही है।
 

पहले कट्टा-बंदूक से दिलाते थे पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले कट्टा, बंदूक से आपकी पहचान दिलाते थे। अब ऐसा कोई नहीं कह सकता। आपके परिश्रम और पसीने ने यूपी को फिर से पहचान दी है। सैकड़ों वर्षों के पूर्वजों के सपनों को साकार किया है। अब उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ, अयोध्या राम मंदिर, मथुरा-वृंदावन, विदुर कुटी, शुक्रतीर्थ को नई पहचान मिल रही है। जो दंगा करवाते थे। पहले दंगाई-माफिया के सामने घुटने टेकते थे। पिछली सरकारों में दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था। उनके लोग पहले वसूली में व्यस्त रहते थे। नकारात्मक ताकतें फिर से बांटना चाहती है। शहीद धनसिंह कोतवाल, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, गुरु गोबिंद सिंह, दुर्गा भाभी पूरे राष्ट्र के नायक थे। इन्हें जातीय दायरे में नहीं बांट सकते।
 

भारत के वर्तमान और भविष्य की दिशा तय करेगा युवा संवाद : पंकज चौधरी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने युवा संवाद को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह संवाद भारत के वर्तमान और स्वर्णिम भविष्य की दिशा तय करेगा। भारत विश्व का सबसे युवा देश है, जहां 65 फीसदी से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है।
चौधरी ने इस युवा शक्ति को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया, जिसने वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के कथन का उल्लेख किया कि 100 ऊर्जावान युवा देश का भाग्य बदल सकते हैं। आज भारत के पास करोड़ों ऐसे युवा हैं जो देश की ग्लोबल पोजिशनिंग को बेहतर कर रहे हैं। फिनटेक, अंतरिक्ष और डिफेंस क्षेत्र के स्टार्टअप ने पूरे विश्व में भारत की नई पहचान बनाई है। 
पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का परिदृश्य बदल रहा है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। छोटे शहरों के युवा भी नई तकनीकों और विचारों से यूनिकॉर्न खड़े कर रहे हैं। सरकार यूथ एम्पावरमेंट के लिए प्रतिबद्ध है।
 

सम्मेलन में मौजूद रहे भाजपा नेता
शक्ति केंद्र सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डाॅ. भोला सिंह, सह प्रदेश प्रभारी जगदीश पटेल, क्षेत्रीय प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, क्षेत्रीय महामंत्री संजीव गोयल सिक्का, अभय सिंह, महेश बाली, विवेक रस्तोगी, अमित मूर्ति, अश्विनी त्यागी, गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed