फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: नितिन नवीन बोले- कभी माफिया का केंद्र माना जाता था मेरठ, आज क्रिकेट बैट, हॉकी और विकास से पहचान

Mon, 21 Sep 2026 09:22 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 21 Sep 2026 09:22 PM IST
सार

Meerut News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत के स्पेस, इनोवेशन और विकास से युवा स्वयं को जोड़ें। युवा ही इस देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। आज का युवा भले ही रील्स देखता है, लेकिन उसे पसंद वही आता है जो रियल होता है। 

विज्ञापन
UP: Nitin Nabin says Meerut was once considered a hub for the mafia; today, it is known for cricket bats
सुभारती में आयोजित कार्यक्रम में नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि देश के युवा भारत के स्पेस, इनोवेशन व विकास की ऐतिहासिक यात्रा से स्वयं को जोड़ें और अपनी ऊर्जा से देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। युवाओं को नशा मुक्ति, बॉर्डर दर्शन, योग-मेडिटेशन और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

 
UP: Nitin Nabin says Meerut was once considered a hub for the mafia; today, it is known for cricket bats
नितिन नवीन का स्वागत करते बासित अली। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पहली बार मेरठ पहुंचे नितिन नवीन ने सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह में आयोजित युवा संवाद में कहा कि मोदी सरकार ने देश की सोच बदली है। वोकल फॉर लोकल, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज जैसे कार्यक्रमों ने देश के विजन को नया आयाम दिया है। पिछले 10-12 वर्षों में मेडिकल शिक्षा, विश्वविद्यालय, मोबाइल निर्माण, रक्षा निर्यात और स्वदेशी वैक्सीन के क्षेत्र में भारत ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
 
UP: Nitin Nabin says Meerut was once considered a hub for the mafia; today, it is known for cricket bats
मंच पर मौजूद नेतागण। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आज का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। दो लाख से अधिक स्टार्टअप्स इसके प्रमाण हैं। युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और संकल्प से विकसित भारत की यात्रा को नई गति मिलेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Nitin Nabin says Meerut was once considered a hub for the mafia; today, it is known for cricket bats
नितिन नवीन का स्वागत करते धर्मेंद्र भारद्वाज। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने लक्ष्य, संकल्प, अध्ययन, अनुभव और धैर्य को सफलता का आधार बताते हुए नशा मुक्ति, राष्ट्रप्रेम, योग, मेडिटेशन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान नितिन नवीन ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और कहा कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाली सबसे बड़ी ताकत युवा हैं। युवाओं में अपार ऊर्जा, प्रतिभा और विचार-क्षमता है। यदि इस शक्ति को सही दिशा दी जाए, तो युवा देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
UP: Nitin Nabin says Meerut was once considered a hub for the mafia; today, it is known for cricket bats
बुलडोजर से बरसाए फूल। - फोटो : अमर उजाला
शॉर्टकट से बचें आज के युवा
नितिन नवीन ने कहा कि आजादी के बाद देश को अक्सर क्षेत्रीय या व्यक्तिगत नजरिए से देखा गया, लेकिन अब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ 140 करोड़ देशवासियों को एकजुट होकर आगे बढ़ना है। भारत आज दुनिया में सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है, इसलिए युवाओं का दायित्व सबसे बड़ा है। आज की पीढ़ी को जीवन में शॉर्टकट से बचने की आवश्यकता है। आज का युवा भले ही रील्स देखता है, लेकिन उसे पसंद वही आता है जो रियल यानी यथार्थ होता है। बनावटी चीजों की पहुंच सीमित होती है, इसलिए जीवन में लक्ष्य तय करके और एक संकल्प के साथ सही रोडमैप बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed