{"_id":"6ad34eccc3de4af1290e98ba","slug":"kanpur-speeding-container-truck-hits-motorcycle-mother-and-eight-month-old-daughter-died-husband-injured-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, मां और आठ माह की बेटी की मौत, पति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को मारी टक्कर, मां और आठ माह की बेटी की मौत, पति गंभीर घायल
Sat, 17 Oct 2026 04:02 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 17 Oct 2026 04:02 PM IST
सार
Kanpur News: पनकी स्थित न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां और आठ माह की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में पनकी थाना क्षेत्र के न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में कंटेनर की टक्कर से बाइक से जा रही महिला और उनकी आठ माह की बेटी की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरपुर के जुगराजपुर निवासी सुमित सिंह राठौड़ अपनी पत्नी संजना के साथ आठ माह की बेटी को डॉक्टर की क्लिनिक में दिखाने नौबस्ता जा रहे थे। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में महिला व बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर करीब डेढ़ घंटे बाद पीआरबी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन