फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident occurs 100 metres from police station speeding pickup truck runs over and kills labourer

कानपुर: कलक्टरगंज थाने से 100 मीटर दूर हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने कुचलकर मजदूर की मौत, वाहन छोड़कर चालक फरार

Sat, 17 Oct 2026 01:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 01:24 PM IST
सार

Kanpur News: कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर दालमंडी में सड़क पार कर रहे मजदूर को एक तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया, जिससे उlकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Kanpur Accident occurs 100 metres from police station speeding pickup truck runs over and kills labourer
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर धीरेंद्र प्रताप सिंह (48) की जान चली गई। वह दालमंडी में काम के दौरान सड़क पार कर रहे थे। तभी पिकअप उसे रौंदते हुए निकल गई। हादसा कलक्टरगंज थाने से महज 100 मीटर दूर हुआ। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोग धीरेंद्र को हैलट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रतापगढ़ जिले के इसीपुर, पोस्ट दकोती, थाना कोतवाली के धीरेंद्र रहने वाले थे।

विज्ञापन

उनके पिता राम सिंह किसान हैं। तीन भाइयों में धीरेंंद्र सबसे बड़े थे और कानपुर में मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते थे। छोटा भाई वीरेंद्र मुंबई में नौकरी करता है, जबकि सबसे छोटा रामेंद्र गांव में पिता के साथ खेती संभालता है। करीब एक साल पहले बीमारी के कारण मां पुष्पा सिंह की मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार दे शाम धीरेंद्र दालमंडी में काम कर रहे थे। इसी बीच किसी काम से सड़क पार करने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

तहरीर के आधार पर दर्ज की जाएगी प्राथमिकी
तभी तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक रुकने के बजाय वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर जुटे दुकानदारों और राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। कलक्टरगंज पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पिकअप कब्जे में ली। पुलिस ने परिवार को हादसे की सूचना दी। शनिवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। कलक्टरगंज थाना प्रभारी संतोष सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed