फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth dies under suspicious circumstances; murder alleged

Gonda News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; murder alleged
प्रदीप की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद
कटरा बाजार। सब्जी लेकर बाइक से लौटते समय अशोकपुर दूबेपुरवा निवासी प्रदीप दुबे (20) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


गांव निवासी भवानी प्रसाद दुबे ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप शनिवार शाम मदरहवा चौराहे के समीप साप्ताहिक मंडी से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। आरोप है कि गंडाही पांडेय पुरवा नहर के पास पुरानी रंजिश को लेकर अशोकपुर जाटन पुरवा निवासी पांच लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर प्रदीप को मरणासन्न कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और प्रदीप को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने प्रदीप को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का कहना है कि बेटे के सिर, पैर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस का कहना है कि यूपी 112 पर हादसे की सूचना दी गई थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में ट्रैक्टर ट्रॉली जाती दिखी है। ट्रैक्टर ट्रॉली से हादसे की संभावना है।
विज्ञापन

एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक की हादसे में मौत हुई है। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उसकी भी जांच कराई जा रही है।
तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे प्रदीप
प्रदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। अन्य भाई रमेश व संदीप हैं। तीन बहनों में दो विवाहित हैं। सबसे छोटी शिवानी है। प्रदीप की मौत से मां शिवपति और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाह संस्कार से इन्कार
पिता भवानी प्रसाद और बड़े भाई रमेश का कहना है कि थाने में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी नहीं दर्ज की। परिजनों का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

प्रदीप की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

प्रदीप की फाइल फोटो व बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed