{"_id":"6ab01e9abc1bed0a4c0c476f","slug":"results-for-the-third-phase-of-iti-admissions-released-gonda-news-c-100-1-gon1003-166450-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आईटीआई प्रवेश के तृतीय चरण का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आईटीआई प्रवेश के तृतीय चरण का परिणाम जारी
Sun, 20 Sep 2026 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए तृतीय चरण का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 21 से 25 सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी अपना परिणाम राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर देख सकते हैं।
नोडल आईटीआई गोंडा के प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी बुलावा पत्र का प्रिंट, सभी मूल प्रमाणपत्र, उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर संबंधित आईटीआई में निर्धारित तिथि तक पहुंचें। संस्थान की चयन सूची से सत्यापन के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
मनकापुर आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश शुक्ल ने बताया कि प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को अपग्रेडेशन प्रक्रिया के तहत फ्रीज (स्थिर) अथवा फ्लोट (विस्थापित) में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित अवधि में पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
चयन की सूचना अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में दर्ज मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जा रही है। जिनका चयन नहीं हुआ है, उनकी रैंक प्रदर्शित की जाएगी और उन्हें प्रवेश के अगले चरण की प्रतीक्षा करनी होगी। अभ्यर्थी www.scvtup.in पर परिणाम देख सकते हैं।