फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity supply to 250 houses in Chhiras has been disrupted for 20 days

Gonda News: छिरास के 250 घरों में 20 दिन से बिजली आपूर्ति ठप

Sun, 18 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 250 houses in Chhiras has been disrupted for 20 days
गोंडा। आंधी-बारिश के बाद बिजली बहाली के विभागीय दावों की पोल खुल रही है। छिरास के 250 घरों में आपूर्ति ठप है तो सोहांस में 25 दिन बाद सड़क जाम करने पर बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन


दुबहा बाजार संवाद के अनुसार, कटरा बाजार उपकेंद्र के छिरास गांव में दो खंभे टूटने के बाद करीब 20 दिन में खंभे तो खड़े कर दिए गए लेकिन लाइन नहीं जोड़ी गई। विजय प्रकाश, मोहित शुक्ल, मगन बिहारी, सत्य प्रकाश और देवेंद्र प्रताप ने बताया कि 250 घरों के लोग बिजली संकट झेल रहे हैं। गांव के मोहित शुक्ल ने जेई सुशील कश्यप पर लापरवाही का आरोप लगाया। जेई ने हाइड्रा उपलब्ध न होने की जानकारी दी। लापरवाही के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन

मोतीगंज संवाद के अनुसार, मनकापुर उपकेंद्र के सोहांस गांव में 25 दिन बिजली न आने पर शनिवार को ग्रामीणों ने दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग जाम कर दिया। विनोद, मनीष, राजेश और अवधेश ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष तेजनरायन गुप्ता के जेई से बात करने के बाद रात आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट तलब, कार्रवाई होगी
अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि आंधी-बारिश के बाद सभी उपखंड अधिकारियों ने आपूर्ति बहाली की रिपोर्ट दी थी। संबंधित मामलों में रिपोर्ट तलब की जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed