{"_id":"6ad50b6a73f88f5a9e0b5141","slug":"death-of-a-married-woman-from-gonda-in-vadodara-gonda-news-c-100-1-slko1026-168282-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वडोदरा में गोंडा की विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वडोदरा में गोंडा की विवाहिता की मौत
Sun, 18 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गुजरात के वडोदरा में रह रही गोंडा की एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की मां ने पति और ससुराल पक्ष के दो अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर देहात कोतवाली पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। इसे विवेचना के लिए संबंधित जिले में भेजा जाएगा।
देहात कोतवाली के धनईपट्टी निवासी शिवकुमारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी रिद्धि शुक्ला की शादी 14 जुलाई 2023 को दुर्गेश शुक्ल निवासी ठड़क्की पट्टी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में दुकान बनवाने की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी पिटाई भी की जाती थी।
शिवकुमारी के मुताबिक, दुर्गेश उनकी बेटी को अपने साथ वडोदरा ले गया था। दोनों वहां श्रद्धा पैलेस के पास किराये के मकान में रहते थे। आरोप है कि 13 अक्तूबर को दुर्गेश शुक्ल, शंकर शरण शुक्ल और कमलेश मिश्रा ने रिद्धि को प्रताड़ित करने के बाद फंदे से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मां ने रिद्धि के हाथ और चेहरे पर निशान होने का भी दावा किया है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना गुजरात के वडोदरा की है। देहात कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना के लिए प्रकरण संबंधित जिले को भेजा गया है। (संवाद)