फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Traffic system disrupted for two and a half hours.

Ghazipur News: ढाई घंटे ध्वस्त रही यातायात व्यवस्था

Wed, 09 Sep 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Traffic system disrupted for two and a half hours.
शहर के महुआबाग तिराहे पर लगी जाम। संवाद
शहर में बुधवार की दोपहर 1.30 बजे के बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त दिखाई पड़ी। स्थिति यह थी कि एक किमी तक वाहनों की कतार लगी हुई थी। खासकर लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, पहाड़खां पोखरा, सांसद तिराहा, कचहरी, जैसे इलाकों में वाहनों की ऐसी कतार थी कि गलियों से भी लोगों को निकलना मुश्किल हो चुका था। ऐसे में सड़कों पर लगे बारिश के पानी में यातायात पुलिस कर्मी जाम हटवाने में जुटे रहे। करीब शाम चार बजे जाम से लोगों को पूर्ण रूप से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज दोपहर करीब एक बजे ऐसा बदला कि गोराबाजार, विकास भवन, लंका, महुआबाग, कचहरी सहित अन्य इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश की वजह से सांसद तिराहे से लंका, लंका से सिटी रेलवे स्टेशन, लंका से बड़ीबाग चुंगी जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में सड़क और पटरियों पर पानी भर गया। करीब 45 मिनट बाद बारिश तो बंद हो गई, लेकिन नगर की सड़कों पर वाहनों की कतार लंबी होने लगी। नगर के लंका, बड़ीबाग, महुआबाग, कचहरी, सकलेनाबाद सहित प्रमुख जगह जाम से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। स्थिति यह थी स्कूलों से छुट्टी होने पर बच्चेे जाम में फंसे दिखाई पड़े। वहीं, मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रही एंबुलेंस महुआबाग कचहरी मार्ग पर फंस गई। खरीदारी, अस्पताल के लिए व अन्य कार्यों से बाजार में निकले लोग जाम के कारण हांफते नजर आए। स्थिति यह रही कि गलियों में भी जाम के कारण वाहन फंसे नजर आए। हालांकि, यातायात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed