फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The profound impact of apathy and loneliness on mental health.

Ghazipur News: उदासीनता और अकेलेपन का मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर

Wed, 09 Sep 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The profound impact of apathy and loneliness on mental health.
शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मानसिक रोग विभाग ओपीडी में मरीज से जानकारी लेते 
कलह, उदासीनता, अकेलापन और आर्थिक बोझ मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल रहा है। यहीं नहीं मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपात कक्ष में प्रतिदिन दो से तीन लोग विषाक्त पदार्थ खाकर पहुंच रहे, जिनकी उम्र 15 वर्ष से 30 वर्ष आयु वर्ग के बीच है। ये बातें मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रदीप यादव ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिप्रेशन और आर्थिक परेशानी के साथ रिश्तों में तनाव का असर लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसी लोग परेशानी किसी से साझा नहीं कर पाते और खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं। प्रत्येक वर्ष 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को जागरूक करना है। चुप्पी और गलतफहमी से निकलकर खुलेपन, सहानुभूति और समर्थन की ओर बढ़े। ऐसा करके, हम मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना सकते हैं। इससे लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव आता है।
विज्ञापन

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस याद दिलाता है कि संबंधों को मजबूत करने में हम सभी की भूमिका है। एक-दूसरे और स्वयं का समर्थन करने, समझ सकते हैं। हर जीवन का महत्व और सम्मान हो। साथ मिलकर, हम बदलाव ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0 अक्सर, लोगों को बस किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो उनकी बात सुने।
0 बिना टोके समाधान सुझाएं, अपनी भावनाओं के बारे में बोलने दें।

0 विनम्रतापूर्वक सुझाव दें कि वे किसी मानसिक स्वास्थ्य पेशेवर से बात करें जो उचित देखभाल कर सकता है।

0 नियमित रूप से हालचाल पूछते रहना बहुत फर्क ला सकता है। उन्हें बताएं कि आप हर हाल में उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed