फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Roadways bus collides with tractor-trolley; three injured.

Ghazipur News: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, तीन घायल

Wed, 09 Sep 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with tractor-trolley; three injured.
नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चट्टी के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर भट्ठे से ईट पहुंचा कर लौट रही खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में रोडवेज बस ने धक्का मार दिया। इसके कारण ट्रैक्टर ट्राली में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में किए जाने के बाद उन्हें वाराणसी ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक भाग गया।
विज्ञापन

घायलों के साथी वकील चौहान ने बताया कि खांवपुर स्थिति ईंट भट्ठे से पहाड़पुर चट्टी के पास हम लोग ट्रैक्टर ट्राली पर ईंट लादकर गिराने गये थे। ईंटा गिराने के बाद ट्रैक्टर भट्ठे की ओर लौट रहा था, तभी पहाड़पुर चट्टी के आगे वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर आ रही रोडवेज बस ने खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली में पीछे से धक्का मार दिया। इसके कारण ट्रैक्टर पर सवार चार लोगों में से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में चितौरा गांव की चौहान बस्ती के पास के रहने वाले राजकुमार, उनका पुत्र राजा व ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार शामिल हैं। नंदगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया गया है। रोडवेज बस को हिरासत में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से मजदूर घायल
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुईन मोड़ के पास बुधवार कि शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मजदूर सुभाष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बरूईन निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि सुभाष गुप्ता काम खत्म कर पैदल ही बरुईन से घर लौट रहे थे। उनका घर जमानिया रेलवे स्टेशन और पुलिस चौकी के पीछे स्थित है। इसी दौरान सैय्यदराजा की तरफ से गाजीपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और पुलिस की निगरानी में घायल को अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल मजदूर का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed