{"_id":"6aa857022f353d538f0fae41","slug":"two-youths-have-been-held-hostage-in-gujarat-for-five-months-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154601-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: गुजरात में पांच महीने से बंधक हैं दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: गुजरात में पांच महीने से बंधक हैं दो युवक
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रिठिया गांव निवासी दो युवकों को गुजरात में पांच महीने से बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। युवकों के पिता रामजनम बनवासी ने सीओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर दोनों बेटों को सुरक्षित घर वापस लाने की गुहार लगाई है।
समाजसेवी सूर्य प्रकाश यादव भी उनके साथ सीओ कार्यालय पहुंचे। रामजनम ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उनके बेटे सुनील और मूसलाल को भीखमपुर, चकिया निवासी प्रहलाद और कैमूर जिले के चांद गांव निवासी रवि रुपये कमाने का लालच देकर गुजरात ले गए थे।
कुछ दिन बाद दोनों बेटों ने फोन कर बताया कि कंपनी के लोग उन्हें घर नहीं आने दे रहे हैं। घर लौटने के लिए भागने की कोशिश करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
पिता के अनुसार, दोनों युवकों से लगातार काम कराया जा रहा है, लेकिन पांच महीने से मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया गया है।
युवकों ने फोन पर यह भी बताया कि उन्हें गुजरात में कहां रखा गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं है।
रामजनम ने मामले में कार्रवाई कर दोनों बेटों को सुरक्षित घर वापस लाने की मांग की है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जाएगी और युवकों को सुरक्षित घर लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।