फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Like a train journey, Hindi travels from one region to another, connecting cultures: DRM.

रेल यात्रा की तरह हिंदी भी एक प्रांत से दूसरे प्रांत की यात्रा कर संस्कृतियों को जोड़ती है : डीआरएम

Tue, 15 Sep 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Like a train journey, Hindi travels from one region to another, connecting cultures: DRM.
हिंदी दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि रेल यात्रा की तरह हिंदी भी एक प्रांत से दूसरे प्रांत की यात्रा करती है और विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डीआरएम ने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। हिंदी दूसरी भारतीय भाषाओं के साथ भी समन्वय स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी का प्रयोग और प्रसार निरंतर जारी रहना चाहिए। राजभाषा होने के नाते कार्यक्षेत्र में हिंदी का प्रयोग करना हमारा संवैधानिक दायित्व होने के साथ ही रेल यात्रियों और जनता के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है। बैठक में मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की स्थिति की समीक्षा की गई। कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यांत्रिक विभाग (कैरिज एंड वैगन) को राजभाषा चल शील्ड प्रदान की गई। मंडल में 18 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों के लिए हिंदी टिप्पण, निबंध लेखन और वाक् प्रतियोगिता समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, एडीआरएम कुलदीप, एडीआरएम द्वितीय सूरज कुमार सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed