{"_id":"6aa680c7f1dce2f51b09fbf2","slug":"police-arrested-two-accused-17-stolen-bikes-recovered-in-pilibhit-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: बरेली समेत आसपास के जिलों से चुराईं बाइक, 17 बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: बरेली समेत आसपास के जिलों से चुराईं बाइक, 17 बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:27 PM IST
Link Copied
पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 17 बाइकें बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थीं। उन्हें बेचने की तैयारी में थे। बरामद बाइकों में पीलीभीत के साथ ही रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, बरेली और ऊधमसिंह नगर के वाहन शामिल हैं। पुलिस अब बरामद बाइकों के संबंध में संबंधित थानों से सत्यापन करा रही है।
सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल ने बताया कि रविवार को सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने माधोटांडा बाइपास रोड पर घेराबंदी कर दो आरोपियों को चोरी की दो बाइकों के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह (28) निवासी तोता बैरिया, थाना कैला खेड़ा, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड और सिकंदर सिंह (23) निवासी ग्राम बेरखेड़ा, थाना बिलासपुर, रामपुर के रूप में हुई।
पूछताछ में खुला चोरी की बाइकों का मामला
पुलिस के अनुसार थाना सुनगढ़ी में दर्ज मुकदमे से संबंधित चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी थी। इसी दौरान दोनों आरोपी चोरी की दो बाइकों के साथ पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइकों की नंबर प्लेट हटा दी जाती थी और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचने का प्रयास किया जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।