फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Qila police tops in curbing cyber crimes in Bareilly

बरेली: साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में किला पुलिस अव्वल, इज्जतनगर थाना फिसड्डी

Sun, 13 Sep 2026 02:25 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 13 Sep 2026 02:25 PM IST
सार

बरेली में मूल्यांकन प्रणाली में किला थाना साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में पहले स्थान पर रहा है। हाफिजगंज थाना दूसरे और साइबर क्राइम थाना तीसरे स्थान पर रहा। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थानों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Qila police tops in curbing cyber crimes in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) की मूल्यांकन प्रणाली के तहत साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने वाले थानों की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें किला थाना पहले, हाफिजगंज थाना दूसरे और साइबर क्राइम थाना तीसरे स्थान पर रहा। 

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने साइबर अपराधों पर लगाम के लिए 14 मापदंडों पर आधारित मूल्यांकन प्रणाली शुरू की है। इनमें शिकायत पंजीकरण, मोबाइल नंबर ब्लॉकिंग और धन वापसी मॉडल जैसे बिंदु शामिल हैं। यह समीक्षा 1 अप्रैल 2025 से 8 सितंबर 2026 तक के प्रदर्शन पर आधारित है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन


किला थाने को दस हजार, हाफिजगंज को 7500 और साइबर क्राइम थाने को 5000 रुपये मिलेंगे। इज्जत नगर थाना सबसे पीछे रहा। बारादरी, कोतवाली, बहेड़ी और भोजीपुरा थाने भी पिछड़ गए। उदासीनता बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed