{"_id":"6ae1c3171983ddb1340f2681","slug":"security-at-ram-temple-will-be-tightened-during-kartik-mela-and-deepotsav-in-ayodhya-adg-zone-inspected-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: कार्तिक मेले और दीपोत्सव पर राम मंदिर की सुरक्षा होगी कड़ी, एडीजी जोन ने परिसर का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: कार्तिक मेले और दीपोत्सव पर राम मंदिर की सुरक्षा होगी कड़ी, एडीजी जोन ने परिसर का लिया जायजा
Wed, 28 Oct 2026 03:10 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:10 PM IST
सार
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था, प्रस्तावित 10वें दीपोत्सव और कार्तिक मास के प्रमुख धार्मिक आयोजनों को सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीजी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में स्थायी सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे एडीजी प्रवीण कुमार: दीपोत्सव और राम मंदिर की सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था और आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर बुधवार को स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में शामिल होने पहुंचे एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैठक में दीपोत्सव, 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
एडीजी ने सात नवंबर को प्रस्तावित दसवें दीपोत्सव की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास अयोध्या के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि की सुरक्षा को लेकर स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। इसमें आगामी पर्वों और आयोजनों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाती है। परिस्थितियों और आवश्यकताओं के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत व व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी बदलाव भी किए जाते हैं।
विज्ञापन
एडीजी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करने के साथ स्थानीय लोगों का विश्वास और सहयोग हासिल करने पर भी जोर दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन कार्तिक मास के सभी धार्मिक कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुटा है।