{"_id":"6aa841a46b7b49487009c084","slug":"anganwadi-centers-opened-in-jalaluddin-nagar-and-sirsinda-ayodhya-news-c-97-1-ayo1027-158671-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जलालुद्दीन नगर व सिरसिंडा में आंगनबाड़ी केंद्र खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जलालुद्दीन नगर व सिरसिंडा में आंगनबाड़ी केंद्र खुले
Tue, 15 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
पूरा बाजार। सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने सोमवार को जलालुद्दीन नगर और सिरसिंडा गांव में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया। केंद्रों के भवन बन जाने से अब नौनिहाल बच्चों को पठन-पाठन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
इस मौके पर सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भवन न होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बच्चों की परेशानी को देखते हुए मनरेगा योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कराया गया है। सीडीपीओ पूरा रवि श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा, ग्राम प्रधान प्रेमा देवी आदि मौजूद रहीं।