{"_id":"6aa842d6d4e10eb4bd07a4cd","slug":"actor-kabir-duhan-singh-visits-ram-lalla-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158686-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अभिनेता कबीर दुहन सिंह ने किए रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अभिनेता कबीर दुहन सिंह ने किए रामलला के दर्शन
Tue, 15 Sep 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी में दर्शन करते अभिनेता।
अयोध्या। दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता कबीर दुहन सिंह सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने देश और समाज की समृद्धि की कामना की और संतों से भी आशीर्वाद लिया।
कबीर दुहन सिंह ने बताया कि वह एक बैठक के सिलसिले में लखनऊ आए थे। लखनऊ आने के बाद अयोध्या और हनुमानगढ़ी आए बिना लौटना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचते ही मन को असीम शांति और आनंद की अनुभूति होती है।
उन्होंने बताया कि अयोध्या और भगवान राम से जुड़े कुछ फिल्म प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने अयोध्या और भगवान राम पर फिल्म बनाने के भी संकेत दिए। हनुमानगढ़ी पहुंचने पर महंत हेमंत दास ने अभिनेता का अभिनंदन किया।