{"_id":"6ae1c3e71e002e7868083289","slug":"nmss-exam-in-praimary-school-aligarh-news-c-2-1-ali1007-1099969-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एनएमएमएस की तैयारी में जुटे भिलावली के विद्यार्थी, गणित ओलंपियाड में रंजना प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एनएमएमएस की तैयारी में जुटे भिलावली के विद्यार्थी, गणित ओलंपियाड में रंजना प्रथम
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्रा स्वयं
एनएमएमएस की तैयारी में जुटे भिलावली के विद्यार्थी, गणित ओलंपियाड में रंजना प्रथम
50 में से 49 अंक पाकर हासिल की पहली रैंक, पिछले साल दो विद्यार्थियों का हुआ था चयन
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) को लेकर अकराबाद ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भिलावली में तैयारियां तेज हो गई हैं। एक नवंबर 2026 को प्रस्तावित परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को मॉक टेस्ट और ओएमआर शीट भरने का विशेष अभ्यास कराया जा रहा है।
विद्यालय की छात्रा रंजना कुमारी ने हाल ही में आयोजित ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड में 50 में से 49 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंकित कुमार ने 39 अंक के साथ नौवीं रैंक हासिल की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में उत्साह का माहौल है।
शिक्षक आशीष कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ रोबोटिक्स और अंतरिक्ष विज्ञान जैसे आधुनिक विषयों में भी रुचि ले रहे हैं। आशीष कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय के दो विद्यार्थियों का एनएमएमएस परीक्षा में चयन हुआ था। इस बार बेहतर परिणाम के लिए नियमित अभ्यास के साथ ओएमआर शीट भरने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रकाश चंद्र और सहायक अध्यापक गिरीश कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सफलता की कामना की। शिक्षक आशीष कुमार ने परीक्षार्थियों को पर्याप्त नींद लेने, संतुलित भोजन करने और परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने ओएमआर शीट में रोल नंबर और उत्तर भरते समय विशेष सावधानी बरतने पर भी जोर दिया।
विद्यालय परिवार और ग्रामीणों को उम्मीद है कि विद्यार्थी इस बार भी बेहतर प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति हासिल करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।