{"_id":"6ae730877bf1a814b8041639","slug":"2-accused-arrested-with-45-cases-of-liquor-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-118769-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: 45 पेटी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: 45 पेटी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Nov 2026 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 01 Nov 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। हठूर पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक कार से 45 पेटी शराब बरामद की है।
पुलिस ने तीन आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये बाहरी राज्यों से सस्ती शराब लाकर गांवों में महंगे दामों पर बेचते थे। जसविंदर सिंह उर्फ शिंदा और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनका तीसरा साथी प्रकट सिंह कार लेकर भाग निकला। सहायक उपनिरीक्षक सुलखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लक्खा से मैहतेआना रोड पर भट्ठे के पास रेड की। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।