फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आयुष्मान कार्ड के नाम पर खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें आखिर क्या है ये फ्रॉड और कैसे बचें इससे

Tue, 27 Oct 2026 11:42 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 Oct 2026 11:42 AM IST
सार

  • Ayushman Card Fraud Alert: आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं और इसका खर्च सरकार उठाती है
  • पर क्या आप जानते हैं कि जालसाज आयुष्मान कार्ड के नाम पर आपके साथ ठगी करके आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं?

विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Alert: What is Ayushman card fraud and how can you protect yourself from it
आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card: भारत सरकार कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाती है जिनके जरिए वे पात्र लोगों को कई तरह के लाभ देती है। किसी योजना में सीधे आर्थिक मदद लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है, तो किसी योजना में किसी अन्य तरह से मदद की जाती है।



जैसे- आयुष्मान कार्ड की बात करें तो इस कार्ड को बनवाकर पात्र लोग मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुष्मान के नाम पर आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है? दरअसल, स्कैमर्स लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाने से लेकर आयुष्मान कार्ड के नाम पर कई अन्य तरीकों से ठगने का काम करते हैं। ये आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इनसे कैसे बचें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Ayushman Card Fraud Alert: What is Ayushman card fraud and how can you protect yourself from it
आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

क्या है आयुष्मान कार्ड फ्रॉड और ये कैसे होता है?

नंबर 1

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर ये फ्रॉड होता है
  • इसमें जालसाज विभाग के अधिकारी बनकर आपको कॉल करते हैं
  • आपको अपनी बातों में फंसाते हैं कि वे आपका आयुष्मान कार्ड बना देंगे 
  • बस फिर से आपकी बैंकिंग जानकारी लेकर आपको ठग लिया जाता है
Ayushman Card Fraud Alert: What is Ayushman card fraud and how can you protect yourself from it
आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • आपके मोबाइल नंबर पर फेक मैसेज भेजे जाते हैं
  • ये मैसेज आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए होते हैं जिसमें एक लिंक भी दिया होता है
  • ये मैसेज देखने में असली से ही लगते हैं, लेकिन ये फेक होते हैं
  • इसिलए ऐसे मैसेज या इन पर दिए लिंक पर कभी क्लिक न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Alert: What is Ayushman card fraud and how can you protect yourself from it
आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Amar Ujala

नंबर 3

  • जालसाज ऐसे लोगों को अधिक टारगेट करते हैं जिनका आयु्ष्मान कार्ड नहीं बन पाता
  • ये आपका आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर आपको अपनी बातों में फंसाते हैं
  • बस इसके बाद आपके साथ फ्रॉड कर दिया जाता है
विज्ञापन
Ayushman Card Fraud Alert: What is Ayushman card fraud and how can you protect yourself from it
आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?

  • ये जान लें कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई कॉल या मैसेज कभी नहीं आता है, इसलिए इन पर विश्वास न करें
  • कोई भी अगर आपकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर मांग रहा है, तो जान लें ये फेक है और कोई जानकारी न दें
  • खुद आयुष्मान हेल्पलाइन नंबर 14555 पर संपर्क करके या आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाकर चेक करें कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed