फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: वर्ल्डवाइड 400 करोड़ पार हुई 'दृश्यम 3' की कमाई, 'हनुमान अंश' ने भी लगाई छलांग

Sat, 10 Oct 2026 08:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 10 Oct 2026 08:28 AM IST
सार

Box Office Collection: 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। एक हफ्ते बाद भी यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
 

विज्ञापन
Drishyam 3 worldwide Box Office Collection cross 400 Crore know Hanuman Ansh Total Earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का कब्जा है। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो गया है। इसके बावजूद फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। जानिए आठवें दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। इसके अलावा 'द वन' और 'हनुमान अंश' की कमाई के बारे में भी जानते हैं।
Trending Videos
Drishyam 3 worldwide Box Office Collection cross 400 Crore know Hanuman Ansh Total Earning
द वन ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram @tamannaahbhatia
'द वन' की घटी कमाई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी से सजी फिल्म 'द वन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। अब इसकी कमाई काफी घट गई है। गुरुवार को इसने 75 लाख रुपये की कमाई की थी। शुक्रवार को इसने 55 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 66.35 करोड़ रुपये हो गया है।

धुरंधर द रिवेंज: रणवीर की फिल्म का जलवा बरकरार, ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भेजे गए ये गाने; देखें लिस्ट

Drishyam 3 worldwide Box Office Collection cross 400 Crore know Hanuman Ansh Total Earning
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' की कमाई में उछाल
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 64 दिन हो गए हैं। बीते दिनों इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। ऐसा लगा था कि अब इसकी कमाई थम रही है। मगर एक बार फिर इसकी कमाई में उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को इसने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 329.18 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 3 worldwide Box Office Collection cross 400 Crore know Hanuman Ansh Total Earning
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' का दबदबा कायम
  • अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।
  • फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। फिलहाल ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।
  • फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 14.50 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 260 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Drishyam 3 worldwide Box Office Collection cross 400 Crore know Hanuman Ansh Total Earning
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
वर्ल्डवाइड 400 करोड़ पार 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
  • फिल्म का भारत में ग्रास कलेक्शन 312 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • आठवें दिन फिल्म ने ओवरसीज 6 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इस तरह से इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रास कलेक्शन 407 करोड़ रुपये हो गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed