{"_id":"6ac719faa6279a27bf08ec8e","slug":"seven-children-fall-ill-after-taking-albendazole-tablets-at-kodar-chhayan-school-umaria-news-c-1-1-noi1225-4810162-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरिया: एल्बेंडाजोल की दवा खाते ही 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-चक्कर और बेहोशी की शिकायत,अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरिया: एल्बेंडाजोल की दवा खाते ही 7 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी-चक्कर और बेहोशी की शिकायत,अस्पताल में भर्ती
Thu, 08 Oct 2026 11:49 AM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:49 AM IST
सार
उमरिया के कोडार छायन स्थित स्कूल में एल्बेंडाजोल की गोली खाने के बाद सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, चक्कर, कमजोरी और बेहोशी जैसी शिकायतें हुईं, जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे
विस्तार
जिले के कोडार छायन स्थित स्कूल में बुधवार को एल्बेंडाजोल की गोली खाने के बाद सात बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बच्चों को उल्टी, चक्कर, कमजोरी और बेहोशी जैसी शिकायतें होने के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद बच्चों के परिजनों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई थी। गोली खाने के कुछ समय बाद कुछ बच्चों ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। बच्चों को चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने और उल्टी की समस्या के साथ बेहोशी जैसी स्थिति भी बनी। इसके बाद परिजन और संबंधित लोगों की मदद से बीमार बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चों की जांच करने के बाद उन्हें निगरानी में रखा है। अस्पताल में भर्ती बच्चों में दुर्गा बैगा (10), राज बैगा (9), रितेश बैगा (8), नैना बैगा (10), संध्या यादव (9), रेशमा बैगा (9) और विमलेश बैगा (9) शामिल हैं। सभी बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार किया जा रहा है। बच्चों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी रात में सामने आने के बाद गांव में भी चर्चा तेज हो गई। बच्चों के परिजन उनकी तबीयत को लेकर चिंतित नजर आए। परिजनों ने बच्चों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी और अस्पताल में मौजूद रहकर उपचार की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: दमोह: आनू में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, हत्या की आशंका पर भड़के परिजन, चक्काजाम किया
एल्बेंडाजोल की गोली खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना से स्कूल और आसपास के क्षेत्र में भी चिंता की स्थिति बनी हुई है। हालांकि बच्चों की तबीयत बिगड़ने का वास्तविक कारण चिकित्सकीय जांच और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सभी सात बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना के बाद अभिभावकों के बीच यह सवाल भी बना हुआ है कि गोली दिए जाने के बाद बच्चों में अचानक इस तरह के लक्षण क्यों सामने आए।
स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चों की तबीयत खराब होने के पीछे एल्बेंडाजोल की गोली का प्रतिकूल प्रभाव था या कोई अन्य कारण। फिलहाल बच्चों के परिजनों की चिंता उनके जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने को लेकर बनी हुई है।
