फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Bike collides with broken truck parked on the roadside, youth dies

एमपी: अनूपपुर में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत

Wed, 07 Oct 2026 03:21 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 03:21 PM IST
सार

अनूपपुर के चचाई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से बाइक टकराने से विवेक राज क्षत्रिय गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bike collides with broken truck parked on the roadside, youth dies
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चचाई थाना क्षेत्र के विवेकनगर मुख्य मार्ग पर बंद माइंस के पास बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से बाइक टकराने से करीब 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद भी शव मर्चुरी में रखा हुआ है। परिजनों के अनुसार मृतक की बड़ी बहन के इटारसी से आने के बाद शव ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

मृतक की पहचान विवेक राज क्षत्रिय, पिता स्व. जीत राज क्षत्रिय, निवासी विवेकनगर वार्ड क्रमांक 5 के रूप में हुई है। बताया गया कि विवेक किसी कंपनी में काम करता था। बुधवार सुबह करीब 5 से 5.30 बजे वह अमलाई की ओर से काम से वापस अपने घर लौट रहा था। घर से करीब दो से ढाई किलोमीटर पहले विवेकनगर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पहले से दुर्घटनाग्रस्त और खराब हालत में खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई।

विज्ञापन


पढ़ें: लोकायुक्त ने पूरी की जांच, सरकार की मंजूरी का इंतजार; 295 भ्रष्टाचार के मामले अभियोजन स्वीकृति में अटके

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी, जिससे विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे बाइक से बाहर निकाला और निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार घायल को सुबह करीब 6.16 बजे अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान करीब 7.45 बजे उसकी मौत हो गई।

अस्पताल की सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र, जिला अस्पताल ने शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, परिजन तत्काल शव नहीं ले जा सके। बताया गया कि मृतक के पिता का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में 17 वर्षीय छोटा भाई और बड़ी बहन हैं। बड़ी बहन वर्तमान में इटारसी में रहती हैं। उनके आने के बाद शव को मर्चुरी से ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा बाइक की अधिक गति, सामने से आ रहे किसी वाहन से बचने के प्रयास या किसी अन्य कारण से हुआ, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed