फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   24 EVMs found missing in files, officials' negligence led to theft case

अफसरों की चूक: जिन ईवीएम के चोरी होने की लिखाई गई थी रिपोर्ट, उनका राज सरकारी फाइलों में था बंद; जानें मामला

Sun, 04 Oct 2026 07:41 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 07:41 PM IST
सार

अनूपपुर में गायब मिलीं 24 ईवीएम के मामले में पुरानी निर्वाचन फाइल से रिकॉर्ड मिलने पर नया खुलासा हुआ। दस्तावेजों के अनुसार 8 बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट 2021 में खराब होने पर भोपाल भेजी गई थीं, जहां से ईसीआईएल हैदराबाद पहुंचकर डिस्ट्रॉय हो चुकी थीं। ऑनलाइन एंट्री नहीं होने से चोरी की आशंका बनी। 

विज्ञापन
24 EVMs found missing in files, officials' negligence led to theft case
अनूपपुर में ईवीएम चोरी मामले का खुलासा हो गया है। - फोटो : एएनआई

विस्तार

अनूपपुर जिला मुख्यालय के पुराने तहसील कार्यालय में सुरक्षित रखी 24 ईवीएम के गायब होने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जिन 8 बैलेट यूनिट (बीयू) और 16 कंट्रोल यूनिट (सीयू) के गायब होने पर कोतवाली पुलिस में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था, उनके संबंध में निर्वाचन कार्यालय की पुरानी फाइल में दस्तावेज मिल गए हैं।

विज्ञापन


रिकॉर्ड के अनुसार ये मशीनें वर्ष 2021 में खराब होने के कारण भोपाल भेजी गई थीं और बाद में ईसीआईएल कंपनी हैदराबाद में इन्हें डिस्ट्रॉय किया जा चुका है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर बलवीर रमण ने बताया कि यह मामला निर्वाचन अधिकारियों की चूक के कारण सामने आया। वर्ष 2021 में खराब ईवीएम को भोपाल भेजे जाने के बाद उनकी ऑनलाइन पोर्टल पर एंट्री नहीं की गई। इसके चलते वर्षों बाद मशीनों के भौतिक सत्यापन के दौरान वे रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं मिलीं और उनके चोरी होने की आशंका में एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दतिया अपराध: भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष के घर से अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार; पूर्व पार्षद फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अक्टूबर 2021 को भोपाल भेजी गई थीं मशीनें
जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 से पुराने तहसील कार्यालय के वेयरहाउस में स्थानीय निर्वाचन के लिए 620 कंट्रोल यूनिट और 1670 बैलेट यूनिट सीलबंद रखी गई थीं। इनमें कुछ मशीनों में खराबी आने के बाद जिले में सुधार नहीं हो पाने की जानकारी भोपाल भेजी गई थी। वर्ष 2020 में भोपाल स्तर से प्रदेशभर के जिलों से खराब ईवीएम उनके सीरियल नंबर के आधार पर मंगाई गई थीं। इसी प्रक्रिया में तत्कालीन उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने 11 अक्टूबर 2021 के पत्र के आधार पर संबंधित ईवीएम भोपाल भेजी गईं। वहां से मशीनें ईसीआईएल, हैदराबाद भेजी गईं, जहां उन्हें डिस्ट्रॉय कर दिया गया।


ऑनलाइन एंट्री नहीं हुई, फाइल में दबा रहा रिकॉर्ड
मशीनें भोपाल भेजे जाने के बाद उनकी ऑनलाइन एंट्री पोर्टल पर नहीं की गई। मशीनों को भेजने संबंधी पत्र निर्वाचन कार्यालय की फाइल में सुरक्षित रहा। वर्षों बाद जब पुराने तहसील भवन को डिस्मेंटल करने के दौरान ईवीएम का भौतिक सत्यापन कराया गया तो 24 मशीनें कम मिलीं। 16 मार्च 2026 को वेयरहाउस के निरीक्षण में मशीनें व्यवस्थित बताई गई थीं। इसके बाद पुराने तहसील भवन के जर्जर होने के कारण डिस्मेंटल की कार्रवाई शुरू हुई। ईवीएम रखने वाले कमरे की पिछली दीवार टूटी मिली, जिसके बाद 21 सितंबर को मशीनों को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित तहसील कार्यालय के कक्ष क्रमांक-6 में स्थानांतरित किया गया। 24 से 28 सितंबर के बीच भौतिक सत्यापन में 24 ईवीएम कम मिलीं।

जांच से पहले दर्ज करा दी गई एफआईआर
मशीनें नहीं मिलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दीवार तोड़कर ईवीएम चोरी किए जाने की आशंका जताई गई। निर्वाचन कार्यालय की शिकायत पर 1 अक्तूबर 2026 को कोतवाली पुलिस ने धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुरानी निर्वाचन फाइल में मिले दस्तावेजों ने पूरे मामले की दिशा बदल दी है। एफआईआर दर्ज कराने से पहले संबंधित निर्वाचन रिकॉर्ड और पुरानी फाइलों की जांच भी नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed