Delhi Building Collapse Live: सत्य निकेतन में गिरी पांच मंजिला इमारत, अब तक छह की मौत; न्यायिक जांच के आदेश
Delhi Building Collapse News Live: दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
हादसे का मंजर
दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के सत्य निकेतन में गिरी इमारत वाली जगह का CCTV फ़ुटेज। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है।#WATCH | Delhi: CCTV footage from the building collapse site in Satya Niketan of Delhi's South-West district. Six people have lost their lives.
— ANI (@ANI) September 7, 2026
(Source: Local Resident) pic.twitter.com/7MtDbb3pJF
बिल्डिंग गिराने का आदेश
Satya Niketan building collapse | It has been noticed that the premises of Building/House No. 13, Satya Niketan, New Delhi has been occupied at the site. The property is in a ruinous, dangerous condition and in any way dangerous to any person occupying, resorting to, or passing… pic.twitter.com/XxhO9PlCcl
— ANI (@ANI) September 6, 2026
एक शव और मिला, अब तक छह की गई जान
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में एक और शव मिला है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। खोज और बचाव अभियान जारी है।#WATCH | Delhi: One more body has been recovered, raising the death toll to six in the Satya Niketan building collapse. Search and rescue operations continue. pic.twitter.com/rujAXFbCFs
— ANI (@ANI) September 6, 2026
नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें भारी मलबे को हटाने के लिए घटनास्थल पर काम कर रही हैं।
इन धाराओं में केस दर्ज
हादसे के समय ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके चलते इमारत गिर गई। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। अब तक कुल 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इन धाराओं में मामला दर्ज किया है...- 105 बीएनएस गैर-इरादतन हत्या
- 290 बीएनएस इमारतों को गिराने, मरम्मत करने या निर्माण करने के दौरान किए गए लापरवाही भरे आचरण से संबंधित
- 125 बीएनएस ऐसे किसी भी कार्य से संबंधित है जो लापरवाही या जल्दबाजी (उतावलेपन) के कारण दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालता है
सत्या निकेतन दुर्घटना: गैर इरादतन हत्या के तहत मामला दर्ज
सत्य निकेतन मामले में दिल्ली पुलिस ने हॉस्टल मालिक आनंद बंसल के भाई हरिराम बंसल के खिलाफ साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया है। बिल्डिंग हादसे में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुआ है। केस में कथित मालिक हरिराम और अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार यह इमारत पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी।मलबे से कुल 12 लोग निकले गए, पांच की जा चुकी जान
विपक्ष को नसीहत
#WATCH | Delhi | Satya Niketan PG building collapse | Delhi Bharatiya Janata Yuva Morcha (BJYM) President, Rajat Choudhary, says, "The situation is quite serious; about 11 people have already been taken to the hospital. Ambulances and doctors are present in large numbers. Our… pic.twitter.com/6B2lauMd5J
— ANI (@ANI) September 6, 2026
सत्य निकेतन में लंगर
राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली में इमारत गिरने से हुई मौतों पर शोक जताया- 'बहुत दुख हुआ'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि वह यहां एक इमारत गिरने से हुई मौतों से बहुत दुखी हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के लिए 'पेइंग गेस्ट' (PG) के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत दोपहर गिर गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मलबे में फंसे करीब 15-20 लोगों को बचाने के लिए रात तक कई एजेंसियों का बचाव अभियान जारी रहा। राष्ट्रपति मुर्मू ने 'X' (पहले ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली में इमारत गिरने की घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।कांग्रेस के हुड्डा भी विरोध स्थल पर
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उस जगह पहुंचे जहां NSUI के छात्र सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।#WATCH | Delhi: Congress MP Deepender Singh Hooda arrives at the site where NSUI students are staging a protest over the Satya Niketan building collapse.
— ANI (@ANI) September 6, 2026
(Source: NSUI) pic.twitter.com/CwmyhMjYvm