{"_id":"6a9eafc2344d201abe0470f2","slug":"video-video-saraya-ka-jalsatara-bugdhha-fara-gaharaya-bugdhha-ka-sakata-khatara-ka-nashana-sa-31-satamatara-uupara-pahaca-pana-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरयू का जलस्तर बढ़ा, फिर गहराया बाढ़ का संकट, खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरयू का जलस्तर बढ़ा, फिर गहराया बाढ़ का संकट, खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा पानी
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से रुदौली तहसील क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहराने लगा है। सोमवार दोपहर दो बजे नदी का जलस्तर 93.040 मीटर दर्ज किया गया। नदी का पानी खतरे के निशान 92.730 मीटर से 31 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
सरयू के बढ़ते जलस्तर का असर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी दिखाई देने लगा है। कई स्थानों पर खेतों और रास्तों में पानी बढ़ने से आवागमन प्रभावित हुआ है। किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। खेतों और आसपास के इलाकों में पानी भरने के कारण हरा चारा जुटाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो चारे का संकट और गहरा सकता है।
छात्र-छात्राओं की बढ़ी मुश्किलें
बाढ़ और जलभराव वाले क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्तों पर पानी होने के कारण बच्चों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के साथ गांवों को जोड़ने वाले रास्तों पर आवागमन और मुश्किल हो जाता है।
प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद तहसील प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ चौकियों को भी सक्रिय रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीणों की मदद के लिए तत्काल कार्रवाई की जा सके।
लेखपालों को किया अलर्ट
एसडीएम विनोद गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के सभी लेखपालों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और संभावित प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर ऊपर
- सरयू का जलस्तर : 93.040 मीटर
- खतरे का निशान : 92.730 मीटर
- खतरे के निशान से ऊपर : 0.310 मीटर
- स्थिति : जलस्तर लगातार बढ़ रहा है
- प्रशासन : 24 घंटे अलर्ट
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।