फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 10 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:15 PM, 10-Oct-2026

बिहार में मानवता की मिसाल: वेतन नहीं मिला, लेकिन नहीं भूले इंसानियत; कार्यपालक सहायकों ने बांटी राहत सामग्री

सारण में सात महीने से वेतन संकट झेल रहे कार्यपालक सहायकों ने आपसी सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के बीच करीब एक हजार फूड पैकेट और जरूरी सामग्री बांटी। आर्थिक तंगी के बावजूद उनकी इस पहल ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। और पढ़ें
05:13 PM, 10-Oct-2026

बिहार: शराब जब्ती और फर्जी नीलामी मामले में ईओयू की कार्रवाई, एएसआई समेत तीन गिरफ्तार

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने शराब जब्ती, फर्जी नंबर प्लेट और स्कॉर्पियो की कथित अवैध नीलामी से जुड़े मामले में एक एएसआई समेत तीन कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला वर्ष 2020 का है, जब गोपालगंज के सिधवलिया थाने की पुलिस ने करीब 340 लीटर शराब के साथ एक स्कॉर्पियो जब्त की थी। और पढ़ें
विज्ञापन
04:56 PM, 10-Oct-2026

बिहार क्राइम: घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में मिला महिला का शव, तीन दिनों से थी लापता

बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के अठनिया गांव में शनिवार सुबह घर के पीछे पानी से भरे गड्ढे में 22 वर्षीय राधिका देवी का शव मिला। राधिका, गुड्डू यादव की पत्नी थी और पिछले तीन दिनों से लापता थी। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें
03:42 PM, 10-Oct-2026

आक्रोश मार्च : दिल्ली में हंगामे के बीच बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा क्यों उतरी सड़क पर? किससे कहा- माफी मांगो

Bihar News : सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पटना में सड़क पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी की। महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरा। राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए आक्रोश मार्च निकाला।
  और पढ़ें
01:53 PM, 10-Oct-2026

बिहार: एडीएम के पैतृक घर पर विजिलेंस का छापा, 80 हजार रुपये नकद और आभूषण मिले

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत रोहतास जिले के करगहर प्रखंड स्थित पूर्वी ठोरसन गांव में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने गोपालगंज के अपर समाहर्ता (एडीएम) राजेश्वरी पांडे के पैतृक आवास पर छापेमारी की। और पढ़ें
01:37 PM, 10-Oct-2026

बिहार: ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या, पुल के पास मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के नौबतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम नेमा पुल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिहटा निवासी करीब 38 वर्षीय बिटू कुमार के रूप में हुई है। उसके सीने में गोली मारी गई थी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:21 PM, 10-Oct-2026

बिहार: नालंदा जेल में बड़ी चूक: सतीश की जगह चंद्रदीप को किया रिहा, जेल उपाधीक्षक समेत तीन निलंबित

बिहार के नालंदा जिले के मंडल कारा बिहारशरीफ में बंदी की रिहाई के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। 24 सितंबर को जेल प्रशासन ने रिहाई के आदेश पर सत्यापन में चूक करते हुए सतीश चौहान उर्फ सतीश बिंद की जगह दूसरे विचाराधीन बंदी चंद्रदीप चौहान उर्फ चंद्रदीप बिंद को जेल से बाहर भेज दिया। और पढ़ें
01:03 PM, 10-Oct-2026

बिहार: नकली सोने का मुकुट बेचकर कई जिलों में ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार; 800 ग्राम मुकुट बरामद

बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र स्थित हिलसर बगीचे में पुलिस ने नकली सोने का मुकुट असली बताकर बेचने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से सारण जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 800 ग्राम नकली सोने का मुकुट और दो बाइक बरामद कीं। और पढ़ें
12:42 PM, 10-Oct-2026

बिहार: पितृपक्ष के अंतिम दिन गयाजी पहुंचे एमपी के सीएम मोहन यादव, फल्गु नदी में विधि-विधान से किया तर्पण

Other: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पितृपक्ष के अंतिम दिन गया पहुंचे। उन्होंने फल्गु नदी में विधि-विधान से तर्पण किया। इसके बाद महाबोधि मंदिर में दर्शन करने का कार्यक्रम है। और पढ़ें
12:16 PM, 10-Oct-2026

बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म

Bihar Board Registration 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र विद्यार्थी 24 अक्तूबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें और फॉर्म में नाम, माता-पिता का नाम, विषय, जाति वर्ग, फोटो तथा अन्य विवरण सावधानी से भरें, ताकि परीक्षा और प्रमाणपत्र संबंधी परेशानियों से बचा जा सके।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed