फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 10 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:30 AM, 10-Oct-2026

यूपी: सहारनपुर में टायर फैक्टरी में खूनी संघर्ष, एक की मौत, दो घायल; धुएं के विरोध में पहुंचे थे ग्रामीण

धुएं की शिकायत पर फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे थे ग्रामीण, विवाद के बाद मारपीट। गंभीर घायल अरबीन चौहान की उपचार के दौरान मौत, दो अन्य लोग घायल। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम।

और पढ़ें
10:28 AM, 10-Oct-2026

स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल: मरीज रहे परेशान, केबिन पर ताला; हाथ में पर्चा लेकर भटकते रहे लोग

आगरा में एनएचएम कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। जिला अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों के नहीं बैठने से मरीज पर्चा लेकर भटकते रहे और कुछ को बिना इलाज लौटना पड़ा। स्थायी करने और समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर 1351 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की, लेकिन मरीजों की परेशानी पूरी तरह दूर नहीं हो सकी। और पढ़ें
विज्ञापन
10:27 AM, 10-Oct-2026

लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालात में रिटायर्ड दरोगा की मौत, पुलिस ने पुत्र को हिरासत में लिया

लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालात में रिटायर्ड दरोगा की मौत, पुलिस ने पुत्र को हिरासत में लिया और पढ़ें
10:26 AM, 10-Oct-2026

शारदीय नवरात्र: चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में पधारेंगी मां दुर्गा, कलश स्थापना के लिए 47 मिनट का मुहूर्त

शारदीय नवरात्र में चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में मां दुर्गा पधारेंगी। कलश स्थापना के लिए 47 मिनट का मुहूर्त है। शिव की नगरी में कल से नौ दिनों तक शक्ति की आराधना होगी। मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई है। और पढ़ें
10:24 AM, 10-Oct-2026

फर्रुखाबाद: एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना, चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी, जांच में जुटी पुलिस

Farrukhabad News: जिले में चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार घरों को अपना निशाना बनाया। मोहम्मदाबाद के कुबेरपुर डुंगरसी गांव में दो घरों में नकब लगाकर चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। वहीं शमसाबाद थाना क्षेत्र के अरियारा गांव और कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अन्य घरों से लाखों के आभूषण, नकदी और टेंट का सामान चोरी कर लिया गया। और पढ़ें
10:24 AM, 10-Oct-2026

फर्रुखाबाद में चोरों का दुस्साहस, एक ही रात में चार घरों में बड़ी चोरी

फर्रुखाबाद में चोरों का दुस्साहस, एक ही रात में चार घरों में बड़ी चोरी और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 AM, 10-Oct-2026

नकली दवाओं का भंडाफोड़: गोदाम पर छापा पड़ा तो झाड़ियों में फेंक दीं दवाएं, अब ये दो नए नाम आ गए सामने

आगरा के मलपुरा में अवैध दवा गोदाम पर छापे के बाद ट्रांस यमुना क्षेत्र में झाड़ियों से नकली दवाएं मिलीं। बैच नंबर मिलान के बाद संदेह जताया गया कि गोदाम पकड़े जाने पर दवाएं वहां फेंकी गई थीं। औषधि निरीक्षक ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और 13 दवाओं के नमूने लिए गए हैं। मामले में हिमांशु अग्रवाल समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। और पढ़ें
10:18 AM, 10-Oct-2026

दो मौते और अनसुलझे सवाल: 55 दिन बाद भी न लगा कोई सुराग, युवती और बालिका की पहचान तक नहीं हुई

आगरा के बरहन क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर 16 अगस्त को मिले युवती और बालिका के शवों की 55 दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस 40 से अधिक ट्रेनों का डाटा खंगाल चुकी है। मिजोरम से लापता लोगों के रिकॉर्ड के जरिए भी पहचान की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अब तस्वीरों के माध्यम से दोनों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

  और पढ़ें
10:17 AM, 10-Oct-2026

यूपी: बाराबंकी में कार में जिंदा जला चालक, लखनऊ एयरपोर्ट से घर लौट रहा था; चार महीने पहले खरीदी थी गाड़ी

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात कार में आग लगने से प्रदीप कुमार की जलकर मौत हो गई। वह लखनऊ एयरपोर्ट से घर लौट रहे थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने जली कार में उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। परिवार ने चार महीने पहले ही कार खरीदी थी। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। और पढ़ें
10:16 AM, 10-Oct-2026

यूपी: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, किसान नेता रणवीर चाहर को पुलिस ने किया नजरबंद

एसआईआर के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञापन देने से पहले किसान यूनियन टिकैत के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर को मलपुरा स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया। जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया को भी पुलिस ने नजरबंद किया।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed