फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bjp bihar patna protest against rahul gandhi on jnu professor Angomcha Bimol Akoijam congress party bihar news

आक्रोश मार्च : दिल्ली में हंगामे के बीच बिहार में सत्तारूढ़ भाजपा क्यों उतरी सड़क पर? किससे कहा- माफी मांगो

Sat, 10 Oct 2026 03:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Oct 2026 03:42 PM IST
सार

Bihar News : सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पटना में सड़क पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी की। महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाकर कांग्रेस को घेरा। राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए आक्रोश मार्च निकाला।
 

विज्ञापन
bjp bihar patna protest against rahul gandhi on jnu professor Angomcha Bimol Akoijam congress party bihar news
पटना में भाजपाइयों ने शनिवार को बड़ा प्रदर्शन किया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर एवं कांग्रेस नेता अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बिहार भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ मार्च डाकबंगला चौराहे तक पहुंचा। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और महिला, युवा एवं ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनसे देश की महिलाओं से माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान की बात करती है, लेकिन अपने नेताओं पर गंभीर आरोप लगने के बाद अलग रुख अपनाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे कांग्रेस नेता के मामले में पार्टी का रुख क्या है।
विज्ञापन


महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा
भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी से इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के साथ नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देने की भी मांग की। उनका कहना था कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीतिक दलों को दोहरा रवैया नहीं अपनाना चाहिए। आक्रोश मार्च के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर महिला सम्मान के मुद्दे पर केवल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और ऐसे मामलों में राजनीतिक संरक्षण के आरोपों पर भी संबंधित दल को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए। मार्च में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed