{"_id":"6ad0e63ab03b7310f50138a7","slug":"up-assistant-teacher-recruitment-2026-application-deadline-extended-for-12-405-posts-exam-dates-unchanged-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 12,405 सहायक अध्यापकों की भर्ती: आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक भर सकते हैं फार्म","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
यूपी में 12,405 सहायक अध्यापकों की भर्ती: आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक भर सकते हैं फार्म
Thu, 15 Oct 2026 08:12 PM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी अब 28 अक्तूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर दिशा-निर्देश देख सकते हैं।
विज्ञापन
यूपी में 12,405 शिक्षक पदों पर भर्ती
- फोटो : AI Generated
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें फॉर्म भरने का अतिरिक्त समय मिलेगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि में बदलाव किया है। पहले यह तारीख 15 अक्टूबर 2026 थी। अब अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग ने यह फैसला अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत कुल 12,405 सहायक अध्यापकों का चयन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2026 के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 897 पद शामिल हैं। इसके अलावा, बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11,508 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। दोनों श्रेणियों को मिलाकर पदों की कुल संख्या 12,405 है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता और संबंधित पद के लिए जारी दिशा-निर्देशों की जांच कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
आवेदन और शुल्क कब तक जमा होंगे?
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार, अभ्यर्थी अब 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी तारीख तक आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। पहले आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित थी। समय-सीमा बढ़ने से उन उम्मीदवारों को अतिरिक्त अवसर मिला है, जो किसी कारण से निर्धारित तारीख तक आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे। अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम दिन तक इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। फॉर्म भरते समय व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और अन्य जरूरी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें, ताकि बाद में परेशानी न हो।
विज्ञापन