फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Individual arrested for issuing terror threats against Kashmiri Pandit employees

श्रीनगर: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकी देने वाला आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन जब्त

Wed, 28 Oct 2026 02:31 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 28 Oct 2026 02:31 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को आतंकी धमकियों के संदेश फैलाने के आरोप में पुलिस ने राकेश हंडू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Individual arrested for issuing terror threats against Kashmiri Pandit employees
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत घाटी में काम कर रहे कर्मचारियों को आतंकी संगठनों की ओर से दी गई धमकियों को  फैलाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद स्थित उसके आवास से पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

बारामुला में रोहित रैना की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश हंडू के रूप में हुई है जो कश्मीरी पंडित है। उस पर आरोप है कि उसने आतंकी संगठनों की ओर से कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को दी गई धमकियों के संदेशों में बदलाव किया और उन्हें बार-बार प्रसारित किया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66एफ और 84सी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच के लिए उसके दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। साथ ही, उसके सोशल मीडिया खातों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई गई है। आरोपी ने आतंकी संगठन की एक पोस्ट में बदलाव कर रोहित रैना को धमकी का निशाना बताने की कोशिश की थी।

इस साल अगस्त और सितंबर में लश्कर-ए-ताइबा के संगठन यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल की ओर से सोशल मीडिया पर कई धमकी भरे संदेश पोस्ट किए गए थे। इन संदेशों में घाटी में कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों से नौकरी छोड़कर वहां से चले जाने को कहा गया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed