फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Ladakh chief secretary directs early resolution of land issues for Kargil airstrip expansion Leh

लेह: लद्दाख की हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान, कारगिल एयरस्ट्रिप विस्तार की अड़चनें होंगी दूर

Sat, 31 Oct 2026 02:18 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 31 Oct 2026 02:18 PM IST
सार

लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने कारगिल एयरस्ट्रिप के विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ी अड़चनों को जल्द दूर करने और वायुसेना के साथ संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Ladakh chief secretary directs early resolution of land issues for Kargil airstrip expansion Leh
लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा - फोटो : samvad

विस्तार

लद्दाख में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन ने कारगिल एयरस्ट्रिप के विस्तार की प्रक्रिया तेज करने की पहल की है। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने कारगिल के उपायुक्त को भारतीय वायुसेना की टीम के साथ संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करने और भूमि से जुड़ी समस्याओं व आपत्तियों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्य सचिव ने यह निर्देश हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे के विकास और कारगिल व थोइस हवाई अड्डों से नागरिक विमान सेवाएं शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में एयर कमोडोर अजय राठे ने कारगिल हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तार और संचालन से जुड़ी जरूरतों पर विस्तृत जानकारी दी।

कारगिल के उपायुक्त राकेश कुमार ने मुख्य सचिव को जमीन अधिग्रहण की मौजूदा स्थिति और इससे जुड़ी अड़चनों से अवगत कराया। इस पर कुंद्रा ने निर्देश दिया कि वायुसेना की टीम और स्थानीय नेताओं व प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर इन मुद्दों का जल्द समाधान किया जाए।

बैठक में नुब्रा स्थित थोइस हवाई अड्डे पर रक्षा भूमि में नए टर्मिनल भवन के निर्माण पर भी चर्चा हुई। स्टेशन कमांडर, थोइस ने कार्य की अनुमति, भूमि के हस्तांतरण, प्रस्तावित समझौता ज्ञापन (एमओयू) और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) की स्थिति की जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने संबंधित प्रशासनिक सचिवों को लंबित औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना का काम समय पर शुरू हो सके। उन्होंने कारगिल और थोइस दोनों हवाई अड्डों से नागरिक विमान सेवाएं शुरू करने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed