फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shatrughan Sinha Interview Bengal Politics Mamata leadership Rahul Ganghi as opposition leader changes in BJP

शत्रुघ्न सिन्हा: 'ममता बनर्जी ही मेरी नेता, विपक्ष भाग्यशाली उसे राहुल जैसा नेता मिला'; भाजपा पर क्या बोले?

Vinod Agnihotri विनोद अग्निहोत्री
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:35 AM IST
सार

बिहारी बाबू नाम से चर्चित फिल्मी सितारे शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति में भी किसी परिचय के मोहताज नहीं। लंबे समय तक भाजपा में रहे शत्रुघ्न सिन्हा मौजूदा समय में बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। उन्होंने पार्टी के दो-फाड़ होने के बीच कहा कि ममता बनर्जी ही उनकी नेता रहेंगी। उन्होंने भाजपा की संस्कृति में बदलाव पर भी मुखरता से बातचीत की।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha Interview Bengal Politics Mamata leadership Rahul Ganghi as opposition leader changes in BJP
शत्रुघ्न सिन्हा के साथ खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तृणमूल सांसद और जाने-माने फिल्मी सितारे शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि विपक्ष बहुत भाग्यशाली है कि राहुल गांधी जैसा तेजतर्रार और दबंग नेता लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया में होने वाली धांधली को देश के सामने खोलकर रख दिया।

विज्ञापन


राहुल अकेले सौ पर भारी हैं। शत्रुघ्न ने यह भी कहा कि वह अभिषेक बनर्जी की वजह से नहीं बल्कि ममता बनर्जी की वजह से तृणमूल कांग्रेस में आए और उन्हें ही अपना नेता मानते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के मुताबिक, जब भाजपा में संवाद के नाम पर उनकी उपेक्षा हुई तो उन्होंने उसे छोड़ा। भाजपा ने उन्हें नहीं निकाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि अटल आडवाणी की भाजपा में लोकशाही थी अब तानाशाही है। सिन्हा ने यह सारी बातें अमर उजाला डॉटकॉम के कार्यक्रम खरी बात में दिए साक्षात्कार में कहीं।
विज्ञापन


बंगाल में ममता की हार की वजह वह एसआईआर के जरिये लाखों मतदाताओं के नाम कटने, बेतहाशा केंद्रीय सुरक्षा बल लगाने और चुनाव आयोग की तरफ से ऊपर से नीचे तक अधिकारियों के अंधाधुंध तबादलों को मानते हैं। सिन्हा का आरोप है, चुनाव आयोग ने तृणमूल को हराने के लिए भाजपा की खुलकर मदद की। उन्होंने ममता का साथ छोड़ने वाले सांसदों और विधायकों को भी आड़े हाथों लिया। बिहार में बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत को एक नई परिवर्तनकारी राजनीति की शुरुआत बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकाऊ हूं, बिकाऊ नहीं 
शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं, ममता जी ने मेरा कठिन समय में साथ दिया इसलिए उनके कठिन समय में मैं उनका साथ नहीं छोड़ सकता। इसलिए मैने कहा कि टिकाऊ हूं बिकाऊ नहीं हूं। जो लोग गए हैं, मैं उनके खिलाफ ज्यादा नहीं बोलूंगा। मैने सारा ड्रामा देखा है कि कैसे कुछ सांसद ममता जी की नकल करती थीं। उनकी तरह रैंप पर चलना और खुद को उनकी चमची साबित करना। अभिषेक बनर्जी पहले बहुत अच्छे थे और चुनाव के बाद अचानक खराब हो गए। सब कहते थे कि अभिषेक बहुत अच्छा बोलते हैं। संसद में शायद एक-दो वक्ता ही उनके जैसे होंगे। पर अचानक अभिषेक बनर्जी खलनायक हो गए।

जेपी, नानाजी से प्रभावित होकर राजनीति में आए
सिन्हा बताते हैं कि राजनीति में वह जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रभावित होने की वजह से आए और इसमें नानाजी देशमुख की प्रमुख भूमिका थी। उन्होंने ही सिन्हा को अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी से मिलवाया था। शत्रुघ्न कहते हैं कि उनको लेकर बिहार में लालू यादव जो अब उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और कुछ अन्य नेताओं में असुरक्षा की भावना थी कि अगर ये आ गया तो उनका क्या होगा।


भाजपा में पहले संवाद होता था अब तानाशाही 
पहले और आज की भाजपा की तुलना करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि पहले भाजपा में संवाद होता था, अब सब ऊपर से तय होता है। तब लोकशाही थी अब तानाशाही है। सिन्हा बताते हैं कि 2014 के चुनाव के बाद उन्हें यह संकेत था कि सरकार में कोई जिम्मेदारी मिलेगी। यहां तक, मीडिया में स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर मेरा नाम भी चलने लगा। सिन्हा कहते हैं कि वह प्रधानमंत्री से मिले तो उन्होंने कहा कि संवाद किया जाएगा। बार-बार यही कहा गया कि संवाद होगा। बिहार में पटना में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम श्रीकृष्ण सभागार में हुआ वह बतौर स्थानीय सांसद उसमें शामिल हुए। वहां भी कहा गया कि संवाद होगा। शाम को मुजफ्फरपुर के कार्यक्रम में सबको बुलाया गया लेकिन उन्हें नहीं बुलाया गया। वह समझ गए कि संवाद ही होगा। इसके बाद उन्होंने भाजपा से अलग होने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed