{"_id":"6ab303d681c055dced091926","slug":"national-updates-23-sept-india-single-horn-rhino-3700-telangana-north-east-west-south-polity-crime-other-news-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूज डायरी: भारत में 3,700 से ज्यादा एक सींग वाले गैंडे; ब्रह्मोस के महानिदेशक जोशी की नियुक्ति बरकरार रहेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डायरी: भारत में 3,700 से ज्यादा एक सींग वाले गैंडे; ब्रह्मोस के महानिदेशक जोशी की नियुक्ति बरकरार रहेगी
Wed, 23 Sep 2026 04:10 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:10 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
भारत में एक सींग वाले गैंडों की संख्या 3,700 से ज्यादा हो गई है। असम में 3,260, प. बंगाल में 392 और यूपी के दुधवा टाइगर रिजर्व में 53 गैंडे हैं। संरक्षण से संख्या बढ़ी है, पर अब इनके घास के मैदान और प्राकृतिक आवास बचाना बड़ी चुनौती है। इंटरनेशनल राइनो फाउंडेशन की 2026 की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में करीब 4,075 एक सींग वाले गैंडे हैं। भारत और नेपाल इनके प्रमुख आवास हैं।
विज्ञापन
तेलंगाना हाईकोर्ट ने ब्रह्मोस के महानिदेशक जोशी की नियुक्ति बरकरार रखी
तेलंगाना हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें जेआर जोशी की ब्रह्मोस के महानिदेशक पद पर नियुक्ति को खारिज किया गया था। जस्टिस पी सैम कोशी और जस्टिस नरसिंह राव नंदिकोंडा की पीठ ने जोशी और केंद्र सरकार की याचिकाओं को मंजूर करते हुए कैट का आदेश रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि जोशी की नियुक्ति रद्द करने के मामले में कैट ने न्यायिक समीक्षा की अपनी वैध सीमाओं का उल्लंघन किया। कैट ने पिछले साल 29 दिसंबर को जोशी की नियुक्ति रद्द करते हुए केंद्र और अन्य पक्षों को डीआरडीओ के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक शिवसुब्रमण्यम नंबी नायडू की नियुक्ति के दावे पर फिर से विचार करने का निर्देश दिया था। जोशी को नवंबर 2024 में ब्रह्मोस का महानिदेशक नियुक्त किया गया था। नायडू ने कैट में नियुक्ति को चुनौती देते हुए कहा था कि वह जोशी से वरिष्ठ हैं और इस पद पर नियुक्ति के हकदार थे।
विज्ञापन